एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

02 Sep 2023 08:04:41
Indian squad for AFC U23 Asian Cup Qualifiers


नई दिल्ली, 2 सितंबर (हि.स.)। भारतीय अंडर-23 टीम के मुख्य कोच क्लिफोर्ड मिरांडा ने शुक्रवार को 6 से 12 सितंबर 2023 के बीच चीन के डैलन में आयोजित होने वाले एएफसी अंडर-23 एशियाई कप 2024 क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

भारत पहली बार एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करना चाहता है और ग्रुप जी में उसका सामना मालदीव (6 सितंबर), चीन (9 सितंबर) और संयुक्त अरब अमीरात (12 सितंबर) से होगा।

अंडर-23 एशियाई कप का 2024 संस्करण कतर में आयोजित किया जाएगा और 2024 पेरिस ओलंपिक में पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के रूप में काम करेगा।

प्रत्येक ग्रुप से ग्यारह ग्रुप विजेता और चार सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान वाली टीमें एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

एएफसी अंडर-23 एशियाई कप 2024 क्वालीफायर के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: रितिक तिवारी, प्रभसुखन सिंह गिल, अर्श अनवर शेख।

डिफेंडर: नरेंद्र गहलोत, होर्मिपम रुइवा, विकास युमनाम, संजीव स्टालिन, सुमित राठी, जितेंद्र सिंह, अब्दुल रबीह।

मिडफील्डर: थोइबा सिंह मोइरांगथेम, लालरिनलियाना हनामटे, जितेश्वर सिंह युमखैबम, आयुष देव छेत्री, विबिन मोहनन, ब्रिसन देउबेन फर्नांडिस, अमरजीत सिंह कियाम।

फॉरवर्ड: सौरव के, पार्थिब गोगोई, रोहित दानू, निन्थोइंगनबा मीतेई खुमानथेम, शिवशक्ति नारायणन (सी), सुहैल अहमद भट।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील

Powered By Sangraha 9.0