अपकमिंग शो सौभाग्यवती भव के नए सीज़न में विराज डोबरियाल की भूमिका नहीं निभाएंगे करणवीर बोहरा

04 Sep 2023 19:09:52
news show


स्टार भारत पर जल्द प्रदर्शित होने वाले टीवी शो सौभाग्यवती भव? के नए सीजन में अभिनेता करणवीर बोहरा नहीं नज़र आने वाले हैं। अपने प्रीमियर के लिए तैयार यह शो अपने प्रसारण से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

करणवीर बोहरा के रहस्यमय विराज डोबरियाल के किरदार ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है, जिससे यह अटकलें लोगों में चर्चा का विषय हैं। विराज के रूप में करणवीर का प्रतिष्ठित किरदार शो के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। सेट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि,“शो में दर्शक करणवीर के किरदार की जगह एक नए चेहरे को देख सकते हैं। बोहरा की अनुपस्थिति को लेकर आ रही खबरों ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।

अब मुख्य भूमिका में धीरज धूपर को चुना गया है, जो नाम इस शो को एक नया मोड़ दे सकता है। यह शो पूरी तरह से इस कहानी को एक नया मोड़ दे रहा है, जो दर्शकों को एक नए और अप्रत्याशित तरीकों से आकर्षित करेगा ! जैसे-जैसे इस नए सीजन के प्रसारण की तरफ आगे बढ़ रहे हैं प्रशंसकों और इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में एक नए चहरे के साथ इस शो को देखना दर्शकों के लिए बहुत रोचक होने वाला है।

हिन्दुस्थान समाचार/लोकेश चंद्रा/सुनीत

Powered By Sangraha 9.0