वंशिका ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

03 Nov 2024 21:30:31

शिमला, 03 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी की रहने वाली वंशिका गोस्वामी ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। वंशिका का अपार जज़्बा और दृढ़ संकल्प हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वंशिका और उनके परिवार को इस अद्वितीय सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वंशिका की इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश का गौरव और सम्मान और भी ऊंचा हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Powered By Sangraha 9.0