उपराष्ट्रपति 13 को देंगे असम के सर्वोच्च राज्य नागरिक पुरस्कार

युगवार्ता    12-Feb-2024
Total Views |

गुवाहाटी, 12 फरवरी (हि.स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 13 फरवरी को असम की राजधानी गुवाहाटी का दौरा करेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे में धनखड़ असम के सर्वोच्च राज्य नागरिक पुरस्कारों यानी असम वैभव, असम सौरव और असम गौरव पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील /सुनील

Tags