गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में विजय बिश्नोई ने ली शपथ

युगवार्ता    05-Feb-2024
Total Views |
Vijay Bishnoi sworn in as Chief Justice of Gauhati High Court


गुवाहाटी, 05 फरवरी (हि.स.)। गौहाटी उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई सोमवार को राजभवन में शपथ ली। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को पद की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने 2 फरवरी को एक अधिसूचना के जरिए गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की नियुक्ति की थी। न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई पहले राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। न्यायाधीश की नियुक्ति को केंद्रीय कानून मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

शपथ ग्रहण समारोह में असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री रंजीत दास, असम सरकार के मुख्य सचिव पबन कुमार बरठाकुर, असम के महाधिवक्ता देवजीत सैकिया, पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह, मेघालय के पुलिस महानिदेशक एलआर बिश्नोई, गौहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, कानूनी बिरादरी के सदस्य और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/प्रभात

Tags