राष्ट्रीय राजमार्ग-10 फिर बंद, कालिम्पोंग प्रशासन का फैसला

युगवार्ता    29-Mar-2024
Total Views |
National Highway-10 closed again


सिलीगुड़ी, 29 मार्च (हि.स.)। कालिम्पोंग जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-10 (एनएच 10) को फिर से बंद करने का निर्णय लिया है। शनिवार सुबह छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक नेशनल हाईवे बंद रहेगा। कालिम्पोंग जिलाधिकारी ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। दो दिनों तक सिलीगुड़ी लावा-गोरुबथान-सेवक के माध्यम से सिक्किम और कलिम्पोंग से जुड़ा रहेगा।

उल्लेखनीय है कि लिखु भीर में बुधवार को भूस्खलन हुआ था। हालांकि दोपहर के बाद रास्ता खोल दिया गया था लेकिन गुरुवार को इस सड़क पर सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इस बार रास्ता बंद कर सड़क से मालवा हटाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा/संजीव

Tags