नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए )की बैठकों का दौर जारी है। सुबह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के घर, फिर जेपी नड्डा के घर पर बैठक हुई।
एनडीए में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और लोजपा रामविलास को लेकर मामला फंसा हुआ है। इस मसले को सुलझाने की कवायद दोनों गठबंधनों में जारी है।
इस बीच भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी शाम सात बजे से होने वाली है। जिसमें उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार आज शाम तक एनडीए सीट शेयरिंग की घोषणा हो सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर कई घंटे चली बैठक में बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े सहित बिहार भाजपा के कई सीनियर लीडर बैठक में शामिल रहे।
सूत्रों के मुताबिक जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और लोजपा रामविलास के बीच कुछ सीट को लेकर मामला फंसा हुआ है। इस मसले को सुलझाने की कवायद दोनों गठबंधनों में जारी है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को सीट बंटवारे को लेकर भाजपा अध्यक्ष के घर पर आठ घंटे बैठक चली। इसके साथ बिहार प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर शनिवार रात खास बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए।
रविवार को भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा के साथ महासचिव शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो बैठक के बाद भाजपा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सोमवार को आ सकती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी