धर्मशाला, 21 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई महिला अंडर-19 (टी-20) एलीट टूर्नामेंट के लिए हिमाचल टीम की घोषणा कर दी गई है। महिला अंडर-19 टीम की कमान कांगड़ा की धान्य लक्ष्मी को सौंपी गई है। टीम के खिलाड़ियों में वंशिका शर्मा हमीरपुर, अहाना शर्मा कांगड़ा, धान्य लक्ष्मी (कप्तान) कांगड़ा, पल्लवी ठाकुर कांगड़ा, वैष्णवी कांगड़ा, वंशिका कांगड़ा, अंशिका सिंह किन्नौर, अर्चना ठाकुर कुल्लू, कुंजम गिरी कुल्लू, भूमिका नलवा शिमला, उर्वी शर्मा शिमला, कनु प्रिया सोलन, अंशिता ऊना, आर्य अग्निहोत्री ऊना तथा वैभवी अग्निहोत्री ऊना से शामिल हैं।
इसके अलावा टीम स्टाफ में तिलक राज मुख्य कोच, सुनील कुमार सहायक कोच, रिभा शर्मा गुप्ता फिजियो, प्रीति रानी प्रशिक्षक, संदीप भास्कर वीडियो विश्लेषक, विजय कुमार शर्मा प्रबंधक के तौर पर शामिल हैं।
26 अक्टूबर को पहले मैच में त्रिपुरा से भिड़ेगा हिमाचल
बीसीसीआई अंडर-19 महिला टी 20 प्रतियोगिता में हिमाचल अपने पहले मैच में 26 अक्टूबर को त्रिपुरा के साथ भिड़ेगा। वही 27 अक्टूबर को बंगाल के साथ, प्रदेश 29 अक्टूबर को असम के साथ, 31 अक्टूबर को मुंबई और 2 नवम्बर को कर्नाटक के साथ हिमाचल का मैच होगा। यह सभी मैच महाराष्ट्र के नागपुर में खेले जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया