जस्टिस सूर्यकांत ⁠24 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस पद की लेंगे शपथ

30 Oct 2025 19:24:00
जस्टिस सूर्यकांत


नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (हि.स.)। न्यायमूर्ति सूर्यकांत उच्चतम न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अगले मुख्य न्यायाधीश के रुप में नियुक्ति पर मुहर लगा दी है।

इस आशय की गुरुवार काे जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक न्यायमूर्ति सूर्यकांत ⁠24 नवंबर को उच्चतम न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे।

इस पद पर उनका कार्यकाल ⁠14 महीने का होगा। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ⁠हरियाणा से पहले चीफ जस्टिस होंगे। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। न्यायमूर्ति गवई ने अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए न्यायमूर्ति सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की थी।

हिन्दुस्थान समाचार/संजय

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0