चीन ने 'शेंझोउ-21' अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया

01 Nov 2025 18:13:00

बीजिंग, 1 नवंबर (हि.स.)। चीन ने 'शेंझोउ-21' नामक मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का शुक्रवार रात अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। 'लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट' से भेजे गए इस यान ने निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर लिया है।

यहां सरकारी मीडिया की एक रिपोर्ट के मताबिक यह यान जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से शुक्रवार रात चीन के समयानुसार रात ग्यारह बजकर चवालीस मिनट पर प्रक्षेपित किया गया। प्रक्षेपण का मुख्य तकनीकी मील का पत्थर मानवयुक्त मोड में अंतरिक्ष यान का पहला स्वायत्त 'तेज रेंडेवू और डॉकिंग है', जो महज तीन घंटे पचास मिनट मेें पूरा कर लिया गया।

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (सीएमएसए) के अनुसार यान में तीन लोग सवार हैं जिनमें मिशन कमांडर और अंतरिक्ष यान पायलट कमांडर झांग लू, इंजीनियर वू फेई और पेलाेड विशेषज्ञ झांग होंगझांग शामिल हैं। झांग बैटरी टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ हैं। वह तियांगोंग अंतरिक्ष केन्द्र पर अंतरिक्ष में बिजली उत्पादन जैसे प्रयाेग करेंगे।

इस मिशन में चार चूहे भी अंतरिक्ष में भेजे गए हैं, जिन्हें ‘स्पेस माउस’ कहा जा रहा है। ये चूहे अंतरिक्ष में जीवों के स्वास्थ्य का अध्ययन करने के लिए भेजे गए हैं। चूहे के मनुष्यों से 85% जीन मिलते हैं, इसलिए इनका अंतरिक्ष में पहुंचना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नवनी करवाल

Powered By Sangraha 9.0