ट्रंप के निशाने पर आया नाइजीरिया

01 Nov 2025 20:28:01
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप


वाशिंगटन, 1 नवंबर (हि.स.)।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाइजीरिया पर ईसाइयों के साथ बुरा सलूक रोकने में नाकाम रहने का आराेप लगाते हुए उसके खिलाफ 'प्रतिबंध' लगाने की मंशा जाहिर की हैै।

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह नाइजीरिया को धार्मिक स्वतंत्रता के संदर्भ में ' विशेष ताैर पर ध्यान देने याेग्य देश' कहेंगे। यह कुछ अमेरिकी सांसदों की मांग पर हो रहा है। इससे उसके खिलाफ तुरंत प्रतिबंध नहीं लगेंगे, लेकिन इससे प्रतिबंधों की शुरुआत हो सकती है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, “नाइजीरिया में ईसाई खतरे में हैं। कट्टरपंथी मुस्लिम गुटों ने बहुत हत्याएं की हैं। मैं नाइजीरिया को 'विशेष रूप से ध्यान देने वाला देश' घोषित कर रहा हूं।”

इस बीच नाइजीरिया सरकार ने इन आराेपों काे सिरे से खारिज किया हैै। ये हमले नाइजीरिया के उत्तरी हिस्से में होते हैं, जहां ज्यादातर मुस्लिम रहते हैं।

ट्रंप ने कहा कि वे सांसदों से जांच करवाएंगे और रिपोर्ट मंगवाएंगे कि इस बाबत उन्हें क्या करना चाहिए।

उन्हाेंने कहा, “अमेरिका नाइजीरिया और दूसरे देशों में हो रही ऐसी क्रूरताओं काे बर्दाश्त नहीं करेगा। हम दुनिया के ईसाइयों को बचाने के लिए तैयार और सक्षम हैं!” गाैरतलब है कि 1998 के कानून के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसी घोषणा कर सकते है। यह आमतौर पर 'रिपोर्टों' पर आधारित होती है।

अमेरिकी विदेश विभाग हर साल इस बाबत रिपोर्ट तैयार करता है , लेकिन इस साल यह रिपाेर्ट अभी तक नहीं आई है।

इस बीच टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज के अनुसार ट्रंप का यह एक 'अच्छा' कदम है। वह एक कानून लाना चाहते हैं जो नाइजीरिया में ईसाई-विरोधी लोगों को सजा दे। उन्हाेंने कहा, “मैं ट्रंप के साथ मिलकर यह काम करूंगा।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नवनी करवाल

Powered By Sangraha 9.0