विकसित भारत युवा नेतृत्व संवादः 2.5 लाख चयनित युवा अब 10 राष्ट्रीय विषयों पर लिखेंगे निबंध

10 Nov 2025 17:09:00
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद में 50 लाख से अधिक युवाओं ने की भागीदारी


नई दिल्ली, 10 नवंबर (हि.स.)। देशभर के 50 लाख से अधिक युवाओं ने खेल और युवा कार्यक्रम मंत्रालय की प्रमुख पहल विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2026 के तहत आयोजित क्विज राउंड में हिस्सा लिया। इनमें से 2.5 लाख चयनित युवा अब देश के विकास से जुड़े 10 प्रमुख विषयों पर निबंध लिखेंगे। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमृत पीढ़ी और विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने के लिए बड़ा कदम मानी जा रही है। खेल और युवा कार्यक्रम मंत्रालय के अनुसार, यह क्विज मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) और माईगव प्लेटफार्म पर एक सितंबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी, जिसमें 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के युवाओं ने भाग लिया। इसमें 51 प्रतिशत पुरुष और 49 प्रतिशत महिलाएं रहीं। तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से सर्वाधिक भागीदारी दर्ज की गई। अब दूसरे चरण में चयनित प्रतिभागी 22 भारतीय भाषाओं में निबंध लिखकर 20 नवम्बर 2025 तक जमा करेंगे। सभी राज्यों में पारदर्शी मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें राज्य स्तरीय दौरों में आमंत्रित किया जाएगा। -------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0