30 जापानी नागरिकाें के रूस प्रवेश पर राेक

12 Nov 2025 14:43:00
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन


मास्काे, 12 नवंबर (हि.स.)। रूस ने रूस-विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में जापानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तोशीहिरो कितामुरा सहित 30 जापानी नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

रूसी संवाद एजेंसी 'तास' ने विदेश मंत्रालय के यहां मंगलवार को जारी एक बयान के हवाले से यह खबर दी। बयान में कहा गया है, विशेष सैन्य अभियान से जुड़े हमारे देश के खिलाफ जापान द्वारा लागू तथाकथित प्रतिबंधों के जवाब में, 30 जापानी नागरिकों पर रूस में प्रवेश पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। हमने इस बाबत एक सूची जारी की है।

कितामुरा के साथ, इस सूची में जापानी विश्वविद्यालयों के प्राेफेसर और पत्रकार भी शामिल हैं।

एजेंसी के मुताबिक , यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से, जापानी सरकार ने रूस-विरोधी कई प्रतिबंध लगाए हैं।

यूक्रेन युद्ध के खिलाफ कड़ा रूख अपनाते हुए जापान सरकार ने सितंबर में रूसी कंपनियों, व्यक्तियों और कई अन्य संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

इस बीच 'तास' ने जापान में रूस के राजदूत निकोले नोज़द्रेव के हवाले से बताया कि, जापान ने वास्तव में अपने एक प्रमुख पड़ोसी के साथ संबंध तोड़ लिए हैं। वह साेचता है कि पश्चिम के रूस-विरोधी अभियान में शामिल होने से उसे अधिक संभावित लाभ हाेंगे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नवनी करवाल

Powered By Sangraha 9.0