लखनऊ में अभाविप के नवनिर्मित क्षेत्रीय सचिवालय का हुआ उद्घाटन

युगवार्ता    17-Nov-2025
Total Views |
abvp


abvp


abvp


सभी क्षेत्रों में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है अभाविप: सुनील आंबेकरअभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही ने जताया आभार

लखनऊ, 17 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैसरबाग स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्वी उत्तर प्रदेश के नवनिर्मित क्षेत्रीय सचिवालय का साेमवार काे उद्घाटन कर दिया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, विशिष्ट अतिथि अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर राजशरण शाही, विशेष अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्य परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं अल्संख्यक मंत्री दानिस अंसारी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में सुनील आंबेकर ने कहा कि अभाविप का कार्य सभी क्षेत्रों में तेज़ी से आगे बढ़ा है और विद्यार्थी परिषद ने असंख्य विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। सभी विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप कार्यों में लगाना तथा नवाचारों के माध्यम से उन्हें जोड़ना आवश्यक है। अभाविप स्थापना-काल से ही अनेक विषयों पर कार्य कर रहा है, जिनकी समीक्षा करते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के किए जा रहे ऐसे नवाचार सराहनीय हैं और अपेक्षा है कि विद्यार्थी परिषद नित नए कीर्तिमान स्थापित करती रहे।

कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही ने उद्घाटन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। समाराेह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सह-प्रचार प्रमुख मनोजकांत, अभाविप राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल, अभाविप पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, अवध प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र वाजपेई, अवध प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, क्षेत्रीय सचिवालय सचिव अभिनव मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विद्यार्थी परिषद के स्थापना के 77 वर्ष पूरेअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना के 77 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस लंबे और महत्वपूर्ण कालखंड के स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक के कार्यों एवं दस्तावेज़ों को संरक्षित रखने के लिए अभाविप ने अखिल भारतीय स्तर के साथ-साथ क्षेत्रीय और प्रांतीय स्तर पर भी सचिवालय स्थापित करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में आज अभाविप, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के नवनिर्मित क्षेत्रीय सचिवालय का उद्घाटन किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Tags