इतिहास के पन्नों में 19 नवंबर : इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व और कृतित्व हमेशा रहा चर्चा में

18 Nov 2025 03:37:00
इंदिरा गांधी और धीरेंद्र ब्रह्मचारी। फाइल फोटो - इंटरनेट मीडिया


भारत की राजनीति में इंदिरा गांधी वह नाम है, जिसने अपने अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और विवादित फैसलों के बावजूद अपार जनसमर्थन के दम पर देश के राजनीतिक इतिहास को नई दिशा दी। देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता के शिखर तक पहुंचकर यह साबित किया कि राजनीतिक इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता किसी भी रूढ़ छवि को तोड़ सकती है।

19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में पंडित जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां जन्मी इस बालिका का नाम दादा मोतीलाल नेहरू ने ‘इंदिरा’ रखा था। पिता ने उनके सौम्य व्यक्तित्व और सुंदरता के कारण ‘प्रियदर्शिनी’ भी जोड़ा। समय के साथ यह प्रियदर्शिनी दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिला नेताओं में गिनी जाने लगीं।

राजनीति में शुरुआती दौर में मोरारजी देसाई जैसे वरिष्ठ नेता उन्हें तिरस्कारपूर्वक “गूंगी गुड़िया” कहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद इंदिरा गांधी ने जिस दृढ़ता और निर्णायक क्षमता का परिचय दिया, उसने उन्हें विश्व राजनीति की ‘आयरन लेडी’ के रूप में स्थापित कर दिया।

इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया। उनके कई ऐतिहासिक फैसले देश की दिशा निर्धारण में महत्वपूर्ण साबित हुए, वहीं कुछ निर्णयों ने भारी विवाद भी खड़े किए।

आपातकाल उनकी राजनीति का वह अध्याय रहा, जिसने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में गहरी छाप छोड़ी। 1975 में उनकी अनुशंसा पर लगाया गया आपातकाल देशव्यापी असंतोष का कारण बना और इसी के चलते उन्हें सत्ता से हाथ धोना पड़ा।

विवादों के बीच उनका एक अन्य कठोर फैसला—जून 1984 में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में सेना की कार्रवाई—उनके जीवन का सबसे निर्णायक और दुखद मोड़ साबित हुआ। इसी कार्रवाई से उपजे आक्रोश के चलते 31 अक्टूबर 1984 को उनके दो सिख अंगरक्षकों ने गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी।

बावजूद इसके, इंदिरा गांधी आज भी भारतीय राजनीति में एक मजबूत, प्रभावशाली और निर्णायक नेतृत्व की प्रतीक बनी हुई हैं। उनकी विरासत भारतीय इतिहास के पन्नों पर अमिट है—जहां उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमेशा चर्चा के केंद्र में रहेगा।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1824 - रुस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से दस हजार लोगों की मौत।

1895 - फ्रेडरिक ई ब्लेसडेल ने पेंसिल का पेंटेट कराया।

1933 - यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।

1951 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1952 - स्पेन यूनेस्को का सदस्य बना।

1977 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा।

1982 - नौवें एशियाई खेल दिल्ली में शुरु।

1986 - पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।

1994 - भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।

1995 - कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।

1997 - कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

1998 - भारत समेत विश्व के कई देशों में लाखों लोग आकाश को देखते हुए निराश हुए, केवल जापान एवं थाईलैंड से निवासी ही दिवाली (उल्का पिंडों का पृथ्वी के वातावरण से टकराकर जलने का नज़ारा) मना सके, कैंब्रिज स्थित इंटरनेशनल बायोग्राफ़िकल सेंटर ने भरनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना कोमला वर्धन को वर्ष 1998 का 'वूमेन आफ़ दी इयर' पुरस्कार के लिए चुना।

2000 - पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरल भुट्टो को 2 वर्ष के कठिन कारावास की सजा।

2002 - आस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता जेक्स कोबर्न का लास एंजिल्स में निधन।

2005 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।

2006 - भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।

2007 - अफगानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे गए।

2008 - संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।

2013 - लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के समीप हुये दोहरे आत्मघाती बम धमाके में 23 लोगों की मौत, 160 अन्य घायल।

जन्म

1835 - रानी लक्ष्मीबाई - 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी।

1838 - केशव चन्द्र सेन - एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक, जो 'ब्रह्म समाज' के संस्थापकों में से एक थे।

1875 - रामकृष्ण देवदत्त भांडारकर - जाने-माने एक प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद थे।

1917 - इन्दिरा गांधी, भारत की चौथी प्रधानमंत्री।

1918 - देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।

1923 - सलिल चौधरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार।

1924 - विवेकी राय - हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

1928 - दारा सिंह, विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।

1951 - ज़ीनत अमान - भारतीय हिंदी सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्री रही हैं।

1961 - विवेक (अभिनेता) - फिल्म कलाकार, हास्य अभिनेता, पार्श्वगायक और सामाजिक कार्यकर्ता थे।

1971 - किरण रिजिजू - भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं।

1975 -सुष्मिता सेन- भारत की प्रथम मिस यूनिवर्स और प्रसिद्ध अभिनेत्री।

निधन

1980 - वाचस्पति पाठक - प्रसिद्ध उपन्यासकार।

1988 - एम. हमीदुल्ला बेग - भारत के भूतपूर्व 15वें मुख्य न्यायाधीश थे।

2008 - रमेश भाई, समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक।

2010 - आर. के. बीजापुरे - भारतीय शास्त्रीय वादक कलाकार थे।

2015 - आर. के. त्रिवेदी - भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।

2020 - दिगम्बर हांसदा - संथाली भाषा के विद्वान शिक्षाविद और पद्मश्री से सम्मानित थे।

महत्वपूर्ण दिवस

-राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)।

-नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)।

-राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)।

-राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)।

-अंतरराष्ट्रीय नागरिक दिवस।

-राष्ट्रीय एकता दिवस।

-विश्व शौचालय दिवस

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0