
20 नवंबर, 1955 भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। इसी दिन महान बल्लेबाज पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक जड़कर नई उपलब्धि स्थापित की। यह पारी न केवल उस दौर में टीम इंडिया की क्षमता का प्रमाण बनी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए नए मानक भी तय कर गई।
भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 को लॉर्ड्स में खेला था, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का इंतज़ार लंबा रहा। लगभग 23 वर्षों बाद उमरीगर ने इस प्रतीक्षित उपलब्धि को हासिल किया। उस समय भारतीय क्रिकेट संसाधनों की कमी से जूझ रहा था, लेकिन उमरीगर जैसे बल्लेबाज़ों के दम पर टीम ने धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करनी शुरू की।
सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों के आने से पहले भारतीय क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड पॉली उमरीगर के नाम दर्ज थे। उनका यह दोहरा शतक भारतीय क्रिकेट के विकास की दिशा तय करने वाला मोड़ साबित हुआ। उमरीगर की यह ऐतिहासिक पारी आज भी भारतीय टेस्ट क्रिकेट की नींव रखने वाले सबसे अहम पलों में से एक मानी जाती है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1815 - यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस, प्रशिया, आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया।
1829 - रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।
1866 - अमेरिका के वांशिगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना।
1917 - यूक्रेन गणराज्य घोषित हुआ।
1917 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना।
1942 - ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा कब्जा किया।
1945 - जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।
1949 - इजराFल में यहूदियों की संख्या दस लाख हुई।
1955 - पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।
1968 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1981 - अफ्रीकी देश बुरुंडी में संविधान अंगीकार किया गया।
1981 - भास्कर उपग्रह को छोड़ा गया था।
1985 - माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 जारी हुआ।
1994 - अंगोला सरकार और यूनिटा विद्रोहियों के मध्य 19 वर्ष से जारी संघर्ष की समाप्ति के लिए लुसाका में शांति संधि सम्पन्न।
1997 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान 'कोलम्बिया' फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
1998 - अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का पहला माड्यूल जारी।
2002 - अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर बहामा जा रहा 'प्रेस्टीज तेल टैंकर' डूबा।
2003 - तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु।
2007 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय व प्रान्तीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।
2008- मालेगांव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपितों पर मकोका लगाया गया।
2008 - राज्यसभा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों प्रभाकर कारे तथा बरण मुखर्जी ने सदन की सदस्यता की शपथ ली।
2008 - अदन की खाड़ी में अपने व्यावसायिक जहाजों की रक्षा के लिए भारत ने गाइडेड मिसाइल युक्त एक विध्वंसक जहाज भेजा।
2015 - अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई।
2016- पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में चीन की सुन यू को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर पहला सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया।
जन्म
1750 - टीपू सुल्तान, मैसूर राज्य का शासक
1916 - अहमद नदीम क़ासमी - प्रसिद्ध शायर थे।
1929 - मिलखा सिंह - भारत के ऐसे प्रसिद्ध धावक थे जिन्हें लोग 'फ्लाइंग सिक्ख' के नाम से जानते हैं।
1934 - जनरल अजय सिंह - असम के राज्यपाल रहे हैं।
1936 - शुरहोज़ेलि लिजित्सु - 'नागा पीपुल्स फ़्रंट' के राजनीतिक हैं।
1989- बबीता फोगाट- एक भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान
निधन
1863 - लॉर्ड एलगिन प्रथम - लॉर्ड कैनिंग के बाद भारत के वायसराय बनकर आये थे।
1969 - वायलेट अल्वा - भारतीय अधिवक्ता, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थीं।
1984 - एम.एन. कौल - तीसरी लोकसभा में लोकसभा महासचिव थे।
1984 - फैज अहमद फैज़ - प्रसिद्ध शायर।
1989 - हीराबाई बरोदेकर - किराना घराने की हिन्दुस्तानी शस्त्रीय गायिका थीं।
2009 - श्याम बहादुर वर्मा - बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि।
2014 - निर्मला ठाकुर - भारत की प्रसिद्ध कवियित्री।
2017 - प्रियरंजन दासमुंशी - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष थे।
महत्वपूर्ण दिवस
-राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)।
-नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)।
-राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)।
-विश्व शौचालय दिवस।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय