विनय कुमार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने

युगवार्ता    22-Nov-2025
Total Views |
विनय कुमार


नई दिल्ली, 22 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के श्रीरेणुका से विधायक विनय कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जानकारी पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

साथ ही पार्टी ने अब तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रही प्रतिभा सिंह के काम की सराहना की और उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि विनय कुमार ने कुछ देर पहले ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags