प्रयागराज के त्रिपुरेश का चयन एमपी क्रिकेट टीम में

22 Nov 2025 19:44:00
खिलाड़ी


प्रयागराज, 22 नवम्बर (हि.स.)। बीसीसीआई की ओर से आयोजित की जाने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर के युवा तेज गेंदबाज त्रिपुरेश सिंह का चयन मध्य प्रदेश की सीनियर टीम में किया गया है। मध्य प्रदेश की टीम 26 नवम्बर को कोलकाता में हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

सलोरी निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र त्रिपुरेश ने क्रिकेट का प्रशिक्षण ईश्वर शरण डिग्री कालेज मैदान पर बीसीसीआई के लेवल-1 कोच विवेक सिंह से प्राप्त किया है। दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज त्रिपुरेश इससे पहले भी मध्य प्रदेश की टीम के सदस्य रह चुके हैं। त्रिपुरेश के चयन पर शनिवार को ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह, खेल सचिव डॉ. एकात्म देव, डॉ. शैलेश यादव, संजय पाल और सुधीर सोनकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना दी गई। यह जानकारी उनके कोच विवेक सिंह ने दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Powered By Sangraha 9.0