राज्यपाल ने 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का किया शुभारंभ, स्काउट्स-गाइड्स को दिया अनुशासन व कर्तव्य निभाने का संदेश

24 Nov 2025 20:16:01
राज्यपाल आनंदी बेन ने झंडारोहण कर 19वीं राष्टीय जंबूरी का किया शुभारंभ


राज्यपाल आनंदी बेन ने झंडारोहण कर 19वीं राष्टीय जंबूरी का किया शुभारंभ


राज्यपाल आनंदी बेन ने झंडारोहण कर 19वीं राष्टीय जंबूरी का किया शुभारंभ


राज्यपाल आनंदी बेन ने झंडारोहण कर 19वीं राष्टीय जंबूरी का किया शुभारंभ


राज्यपाल आनंदी बेन ने झंडारोहण कर 19वीं राष्टीय जंबूरी का किया शुभारंभ


-लखनऊ में वृंदावन स्थित डिफेंस एक्सपो में हाे रहा है 19वींराष्टीयजंबूरी कार्यक्रम

लखनऊ, 24 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को लखनऊ में वृंदावन स्थित डिफेंस एक्सपो में 19वीं राष्टीय जंबूरी का झंडारोहण कर शुभारंभ किया। इस मौके पर देश—विदेश से आए स्काउट्स— गाइड्स ने जय जंबूरी के नारों से राज्यपाल सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उद्घाटन अवसर पर मैदान में उपस्थित देश—विदेश से आए हजाराें स्काउट्स — गाइड्स का अभिवादन करते हुए कहा आप सबको देखकर यही मन कर रहा है कि ईश्वर हमें फिर से छोटा बना दें। मैंने पहली बार जंबूरी देखी है और यह यूपी में काफी साल बाद यह हो रही है। स्काउट एंड गाइड काे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर यहां से कुछ नया सीख कर जाना है। लगभग 25 देशों से आए युवा यहां एक लघु भारत का रूप दे रहे हैं। उन्होंने यहां की बेहतर व्यवस्थाएं देख कर कहा कि इसके लिए राज्य सरकार बधाई की पात्र है।

राज्यपाल ने आगे कहा कि मेरे जीवन की यात्रा भी चुनौतियाें से होकर गुजरी है, लेकिन हमारे लिए चुनौती बोझ नहीं हमेशा आगे बढ़ना का मंत्र रही है। यह अवसर भी प्रेरणा प्रदान करने वाला है। मैं भी इसका हिस्सा रही हूं। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड को तीन संकल्प देना चाहती हूं- ईश्वर के प्रति कर्तव्य निभाना, दूसरों के प्रति कर्तव्य निभाना और तीसरा स्वयं के प्रति कर्तव्य। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट गाइड युवाओं को अनुशासित, सशक्त, चरित्रवान और संकल्पवान नागरिक बनाती है। इस कार्यक्रम से मैं गर्व का अनुभव कर रही हूं। स्काउट एंड गाइड परिवार मानवता, निस्वार्थ सेवा का अक्षय दीप बनकर आलोकित कर रहा है । सेवा, समर्पण, निष्ठा, पूरी मानवता की शान है।

उद्घाटन समारोह में संस्था के राष्ट्रीय मुख्यायुक्त डॉ. केके खंडेलवाल ने कहा कि यह आयाेजन संस्था के लिए बडी खुशी की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि उनके निर्देश पर कार्यक्रम स्थल पर सभी बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। राज्य सरकार के प्रयास से यह आयोजन कई मायने में विशिष्ट होगा।

इसके पहले भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार जैन और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल कुमार जैन ने कहा कि यह आयोजन युवा शक्ति, वैश्विक एकता और वैश्विक शांति का संदेश दे रहा है। हम इस देश को विकसित देश बनायेंगे। जंबूरी सिर्फ शिविर नहीं बल्कि एक अनुभव है। उन्होंने दुनिया में बढ रहे तनाव की चर्चा करते हुए कहा कि आज विश्व में युद्ध और तनाव है लेकिन हम प्रेम, सद्भाव और सेवा का संदेश दे रहे हैं। इस अवसर पर संस्था के उत्तर प्रदेश के मुख्य आयुक्त प्रभात कुमार, डॉ राजेश मिश्रा राज्य आयुक्त ( स्काउट ) सहित सभी पदाधिकारी, विधान परिषद के सदस्य राम चंद्र सिंह प्रधान, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

जंबूरी में 25 नवंबर को आएंगे सीएम योगी

जंबूरी में 25 नवंबर को होने वाले सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। 28 नवंबर तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए स्काउट्स और गाइड्स आपसी भाईचारे, स्थानीय संस्कृति, सभ्यता और अनुशासन के विविध आयामों से रूबरू होंगे। इसके 28 नवंबर काे हाेने वाले समापन समारोह में राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु शामिल होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Powered By Sangraha 9.0