इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर : 26/11 को मुंबई पर हुआ 2008 का भीषण आतंकी हमला

25 Nov 2025 03:42:01

26 नवंबर, 2008 की शाम भारत ने वह खौफनाक मंजर देखा, जिसे आज भी कोई भारतीय भूल नहीं पाया है। पाकिस्तान के कराची से समुद्र के रास्ते नाव पर सवार होकर आए जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकवादी चुपचाप मुंबई के तट पर दाखिल हुए और कुछ ही घंटों में पूरी दुनिया को हिला देने वाला हमला अंजाम दिया। बम धमाकों और अंधाधुंध गोलीबारी के साथ शुरू हुआ यह हमला अगले तीन दिनों तक मुंबई को दहशत में डुबोता रहा।

सबसे पहला और सबसे भयावह कत्लेआम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मुख्य हॉल में हुआ, जहां दो आतंकियों ने लगातार 15 मिनट तक एके-47 से फायरिंग कर 52 लोगों की हत्या कर दी और 100 से अधिक लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद आतंकियों ने मुंबई के तीन प्रमुख होटलों- ताज महल पैलेस होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल और नरीमन हाउस को निशाना बनाकर देशी-विदेशी मेहमानों को बंधक बना लिया और कई को मौत के घाट उतार दिया। दक्षिण मुंबई का प्रसिद्ध लियोपोल्ड कैफे भी उनकी गोलीबारी से नहीं बच सका।

इस दौरान भारतीय सुरक्षा एजेंसियों- एनएसजी कमांडो, मार्कोश और मुंबई पुलिस ने अदम्य साहस दिखाते हुए आतंकियों से मोर्चा लिया। घंटे दर घंटे चलती मुठभेड़ों के बाद 29 नवंबर की सुबह तक 9 आतंकियों का सफाया किया जा चुका था, जबकि अजमल कसाब एकमात्र आतंकी था जो जिंदा पकड़ा गया।

तीन दिनों की इस कार्रवाई ने मुंबई को तो आज़ाद करा दिया, लेकिन इसकी कीमत बेहद भारी थी। इस भीषण आतंकी हमले में 160 से अधिक निर्दोष लोगों की मौत हुई और 300 से अधिक घायल हुए। यह घटना भारतीय इतिहास का सबसे दर्दनाक और भयावह शहरी आतंकी हमला बनकर आज भी 26/11 की याद दिलाती है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1865 - लुइस कैरोल की पुस्तक ‘एलिस इन वंडरलैंड’ अमेरिका में प्रकाशित.

1885 - पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।

1932 - महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।

1948 - नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई।

1949 - आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।

1960 - भारत में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।

1967 - लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।

1984 - इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।

1996 - मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' को अंतरिक्ष में भेजा।

1997 - पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।

1998 - तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया।

1998 - कंबोडिया के वर्तमान प्रधानमंत्री हुनसेन को औपचारिक रूप से पुन: देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

1998 - माहे (सेशल्स) में इजराइल की 'लीनोर अबार्गिल' 1998 की 'मिस वर्ल्ड' चुनी गईं।

1998 - टोनी ब्लेयर आयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने।

2001 - नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये; देश में आपातकाल लागू।

2002 - बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।

2006 - इराक बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।

2008 - भारत के मुंबई नगर में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्रवाई के पश्चात मुक्त करा लिया। मुंबई में हुए इस आतंकवादी हमले में 164 लोग मरे, 250 से अधिक घायल।

2012 - सीरिया में हवाई हमले में दस बच्चों की मौत, 15 घायल।

2012 - अरविंद केजरीवाल ने एक नये राजनैतिक दल आम आदमी पार्टी का गठन किया।

जन्म

1881 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।

1917 - बीरेन मित्रा - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा के मुख्यमंत्री रहे।

1919 - राम शरण शर्मा - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।

1921- वर्गीज कुरियन - प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक।

1923 - वी. के. मूर्ति - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर।

1926 - यशपाल (वैज्ञानिक) - भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद।

1926- रवि राय - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

1944 - विनोद कुमार दुग्गल - भारतीय राज्य मणिपुर तथा मिजोरम के राज्यपाल रहे।

1952 - मुनव्वर राणा - भारतीय उर्दू कवि थे। उनकी कविता 'शहदबा' के लिए 2014 में 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' मिला था।

निधन

2008 - हेमंत करकरे - 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख थे।

2008 - विजय सालस्कर - मुंबई पुलिस में सेवारत एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट थे।

2014 - तपन राय चौधरी - प्रसिद्ध इतिहासकार।

महत्वपूर्ण दिवस

-विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस।

-विधि दिवस।

-राष्ट्रीय संविधान दिवस।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0