
यहां जानिए सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों के बारे में
नई दिल्ली, 27 नवंबर (हि.स.)। गुरुवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के लिए प्लेयर ऑक्शन आयोजित हुआ, जिसमें 270 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। पाँच टीमों के पास कुल 73 स्लॉट उपलब्ध थे, जिनमें 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित थे। यूपी वॉरियर्ज़ और गुजरात जायंट्स इस ऑक्शन में सबसे बड़ी पर्स राशि के साथ उतरीं।
इस बार की नीलामी में भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हेले, और पूर्व कप्तान मेग लैनिंग सहित कई बड़े नामों पर नजरें थीं।
नीचे डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन में सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी सूची प्रस्तुत है:
सोल्ड खिलाड़ी
(खिलाड़ी – बेस प्राइस – सेलिंग प्राइस – टीम)
बल्लेबाज
1. मेग लैनिंग – 50 लाख – 1.90 करोड़ – यूपी वॉरियर्ज़
2. लौरा वूल्वार्ड्ट – 30 लाख – 1.10 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
3. भारती फुलमाली – 30 लाख – 70 लाख – गुजरात जायंट्स (RTM)
4. फोएबी लिचफील्ड – 50 लाख – 1.20 करोड़ – यूपी वॉरियर्ज़
5. जॉर्जिया वोल – 40 लाख – 60 लाख – आरसीबी
6. किरण नवगिरे – 40 लाख – 60 लाख – यूपी वॉरियर्ज़ (RTM)
7. दीया यादव – 10 लाख – 10 लाख – दिल्ली कैपिटल्स
8. सिमरन शेख – 10 लाख – 10 लाख – यूपी वॉरियर्ज़
गेंदबाज
1. रेनुका सिंह – 40 लाख – 60 लाख – गुजरात जायंट्स
2. सोफी एक्लेस्टोन – 40 लाख – 85 लाख – यूपी वॉरियर्ज़ (RTM)
3. लॉरेन बेल – 30 लाख – 90 लाख – आरसीबी
4. क्रांति गौड़ – 50 लाख – 50 लाख – यूपी वॉरियर्ज़ (RTM)
5. शबनिम इस्माइल – 40 लाख – 60 लाख – मुंबई इंडियंस
6. तितास साधु – 30 लाख – 30 लाख – गुजरात जायंट्स
7. लिन्सी स्मिथ – 30 लाख – 30 लाख – आरसीबी
8. आशा शोभना – 30 लाख – 1.10 करोड़ – यूपी वॉरियर्ज़
9. हैप्पी कुमारी – 10 लाख – 10 लाख – गुजरात जायंट्स
10. नंदिनी शर्मा – 20 लाख – 20 लाख – दिल्ली कैपिटल्स
ऑलराउंडर्स
1. सोफी डिवाइन – 50 लाख – 2 करोड़ – गुजरात जायंट्स
2. दीप्ति शर्मा – 50 लाख – 3.20 करोड़ – यूपी वॉरियर्ज़ (RTM)
3. अमेलिया कर – 50 लाख – 3 करोड़ – मुंबई इंडियंस
4. चिनेल हेनरी – 30 लाख – 1.30 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
5. श्री चरनी – 30 लाख – 1.30 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
6. नादिन डी क्लर्क – 30 लाख – 65 लाख – आरसीबी
7. स्नेह राणा – 30 लाख – 50 लाख – दिल्ली कैपिटल्स
8. राधा यादव – 30 लाख – 65 लाख – आरसीबी
9. हरलीन देओल – 50 लाख – 50 लाख – यूपी वॉरियर्ज़
10. संस्कृति गुप्ता – 20 लाख – 20 लाख – मुंबई इंडियंस
11. प्रेमा रावत – 10 लाख – 20 लाख – आरसीबी (RTM)
12. डिअंड्रा डॉटिन – 50 लाख – 80 लाख – यूपी वॉरियर्ज़
13. काश्वी गौतम – 30 लाख – 65 लाख – गुजरात जायंट्स (RTM)
14. शिखा पांडे – 40 लाख – 2.40 करोड़ – यूपी वॉरियर्ज़
15. अरुंधति रेड्डी – 30 लाख – 75 लाख – आरसीबी
16. सजीवन सजना – 30 लाख – 75 लाख – मुंबई इंडियंस
17. पूजा वस्त्राकर – 50 लाख – 85 लाख – आरसीबी
18. कनिका आहूजा – 30 लाख – 30 लाख – गुजरात जायंट्स
19. तनुजा कंवर – 30 लाख – 45 लाख – गुजरात जायंट्स
20. जॉर्जिया वेयरहैम – 50 लाख – 1 करोड़ – गुजरात जायंट्स
21. अनुष्का शर्मा – 10 लाख – 45 लाख – गुजरात जायंट्स
22. निकोला कैरी – 30 लाख – 30 लाख – मुंबई इंडियंस
23. ग्रेस हैरिस – 30 लाख – 75 लाख – आरसीबी
24. किम गार्थ – 50 लाख – 50 लाख – गुजरात जायंट्स
25. पूनम खेमनार – 10 लाख – 10 लाख – मुंबई इंडियंस
26. तारा नॉरिस – 10 लाख – 10 लाख – यूपी वॉरियर्ज़
27. क्लोए ट्रायन – 30 लाख – 30 लाख – यूपी वॉरियर्ज़
28. लुसी हैमिल्टन – 10 लाख – 10 लाख – दिल्ली कैपिटल्स
29. त्रिवेणी वसिष्ठ – 20 लाख – 20 लाख – मुंबई इंडियंस
30. सुमन मीणा – 10 लाख – 10 लाख – यूपी वॉरियर्ज़
31. गौतमी नाइक – 10 लाख – 10 लाख – आरसीबी
32. नल्ला रेड्डी – 10 लाख – 10 लाख – मुंबई इंडियंस
विकेटकीपर
1. लिज़ेल ली – 30 लाख – 30 लाख – दिल्ली कैपिटल्स
2. तनिया भाटिया – 30 लाख – 30 लाख – दिल्ली कैपिटल्स
3. रहीला फिरदौस – 10 लाख – 10 लाख – मुंबई इंडियंस
4. शिप्रा गिरी – 10 लाख – 10 लाख – यूपी वॉरियर्ज़
5. ममता मडिवाला – 10 लाख – 10 लाख – दिल्ली कैपिटल्स
6. यस्तिका भाटिया – 30 लाख – 50 लाख – गुजरात जायंट्स
7. शिवानी सिंह – 10 लाख – 10 लाख – गुजरात जायंट्स
अनसोल्ड खिलाड़ी
बल्लेबाज
एलिसा हेले, एस. मेघना, ताज़मिन ब्रिट्स, दविना पेरिन, हेथर नाइट सहित 14 खिलाड़ी अनसोल्ड रहीं।
गेंदबाज
डार्सी ब्राउन, अमांडा-वेलिंगटन, साईका इशाक, अलाना किंग, राजेश्वरी गायवाद समेत 24 खिलाड़ी नहीं बिक पाईं।
ऑलराउंडर्स
हेदर ग्रेहम, ऐलिस कैप्सी, इश्सी वोंग सहित 21 ऑलराउंडर अनबिके रहे।
विकेटकीपर
एमी जोन्स, उमा चे़त्री, नुजहत परवीन सहित 9 विकेटकीपर खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे