इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर : वाजपेयी का संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऐतिहासिक संबोधन

09 Nov 2025 07:15:00
2001 में वाजपेयी का संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऐतिहासिक संबोधन


आज ही के दिन वर्ष 2001 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया था। उनके इस संबोधन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सशक्त और संतुलित विदेश नीति का प्रतीक माना गया।

अपने भाषण में वाजपेयी जी ने वैश्विक आतंकवाद, आर्थिक असमानता, और विकासशील देशों की चुनौतियों पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि आतंकवाद केवल किसी एक देश की समस्या नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए खतरा है, और इसके खिलाफ वैश्विक एकजुटता की आवश्यकता है।

वाजपेयी ने यह भी कहा था कि संयुक्त राष्ट्र को अधिक प्रभावी और लोकतांत्रिक बनाना होगा ताकि विश्व शांति और विकास के लक्ष्यों को बेहतर ढंग से हासिल किया जा सके। उन्होंने भारत की ओर से स्थायी शांति, परमाणु निरस्त्रीकरण और समान विकास के लिए प्रतिबद्धता को दोहराया।

यह संबोधन ऐसे समय हुआ था जब दुनिया 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के बाद के दौर से गुजर रही थी और वाजपेयी का संदेश शांति, सह-अस्तित्व और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में एक मजबूत पहल माना गया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1659 - शिवाजी महाराज ने प्रतापगढ़ किले के पास अफजल खान को मार गिराया।

1885 - गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।

1950 - अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।

1951 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।

1970 - फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।

1970 - चीन की महान दीवार आम जनता के लिए खोली गई।

1983 - बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।

1989 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।

1994 - पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।

1995 - न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1997 - चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।

2000 - गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।

2001 - भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।

2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।

2004 - झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।

2005 - चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।

2006 - कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।

2007 - एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।

2008 - भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2008 - भारत ने |स्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्र|फी जीती।

2008 - सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।

2008 - नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की।

जन्म

1483 - मार्टिन लूथर - ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले।

1848 - सुरेन्द्रनाथ बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता।

1871 - सच्चिदानन्द सिन्हा - भारत के प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद, अधिवक्ता तथा पत्रकार थे।

1909 - जॉनी मार्क्स - अमेरिकी संगीतकार और गीतकार।

1920 - दत्तोपन्त ठेंगडी, राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक।

1920 - सदानंद बकरे - भारत के प्रसिद्ध शिल्पकार, चित्रकार व मूर्तिकार थे।

1951 - मनमोहन महापात्र - उड़िया फ़िल्मों के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक थे।

1954 - डोनकुपर रॉय - मेघालय के भूतपूर्व दसवें मुख्यमंत्री रहे थे।

1954 - जॉय गोस्वामी - बंगाली भाषा के विख्यात भारतीय कवि हैं।

1963 - रोहिणी खादिलकर - एशियाई शतरंज चैम्पियनशिप (1981) जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं।

निधन

1240 - इबने अरबी - अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि और विचारक।

1908 - कनाईलाल दत्त - भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक।

1931 - गंगाप्रसाद अग्निहोत्री - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

1995 - फजल ताबिश - भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।

2013 -विजयदान देथा- राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार

2020 - सत्यजीत घोष - भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी थे।

महत्वपूर्ण दिवस

-परिवहन दिवस

–------–-----------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0