अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

युगवार्ता    02-Dec-2025
Total Views |

देहरादून, 2 दिसंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत अन्य नामों की घोषणा की गई। परिषद ने मंगलवार को इसकी सूची जारी की है।

परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने आज बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर डॉ. एम नागलिंगम (कासरगोड), डॉ. आशुतोष मंडावी (रायपुर), डॉ. मंदार भानुषे (मुंबई), डॉ. सुरभि बेन दवे (जामनगर), राष्ट्रीय मंत्री के पद पर श्रवण बी राज (भाग्यनगर), कमलेश सिंह (शिलोंग), क्षमा शर्मा (नोएडा), आदित्य तकियार (चंडीगढ़), पायल किनाके (नागपुर), अभय प्रताप सिंह (वाराणसी) व हर्षित निनोमा (बांसवाड़ा) को बनाया गया है।

उन्होंने बतायाकि राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर आशीष चौहान (मुंबई), राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री के पद पर गोविंद नायक (कोलकाता), एस. बालकृष्ण (भाग्यनगर), देवदत्त जोशी (मुंबई), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर गीतेश सामंत (ठाणे), दयानंद भाटिया (जबलपुर), केंद्रीय कार्यालय मंत्री सौरभ पाण्डेय (मुंबई), केंद्रीय सचिवालय सचिव पद पर देवानंद त्यागी (मुंबई), केंद्रीय सह सचिवालय सचिव पद पर गौरव राजावत (मुंबई) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद पोखरियाल

Tags