इतिहास के पन्नों में 23 जूनः अपनों से उपेक्षित और समाज से बहिष्कृत विधवाओं का दिवस

22 Jun 2025 14:33:31
अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस


प्रतिवर्ष 23 जून को अन्तरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 जून, 2011 को पहली बार अन्तरराष्ट्रीय विधवा दिवस की घोषणा की थी। यह दिवस विधवा महिलाओं की समस्याओं के प्रति समाज में जागरुकता फ़ैलाने के लिए मनाया जाता है। साथ ही यह समाज में विधवाओं की दारुण स्थिति को भी प्रकट करता है। ज्यादातर स्थानों पर इस उपेक्षित वर्ग की अनदेखी की जाती है। एक अनुमान के अनुसार 115 मिलियन विधवाएं ग़रीबी में रहती हैं और 81 मिलियन शारीरिक शोषण का सामना करती हैं। इनमें से अनुमानतः 40 मिलियन विधवाएं भारत में रहती हैं। 15000 विधवाएं उत्तर प्रदेश में वृंदावन की सड़कों पर अकेले रहती हैं।

अन्य अहम घटनाएंः

1953 - जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में कैद के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

1980 - भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बड़े पुत्र संजय गाँधी की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

1985 - एयर इंडिया का यात्री विमान आयरलैंड तट के क़रीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, 329 यात्रियों की मौत।

1992 - न्यूयॉर्क के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रक़ैद की सजा।

1994 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाये जाने की घोषणा।

1995 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100वाँ प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।

1996- शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

2008 -प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की।

-नेपाल की तत्कालीन सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी।

2014- गुजरात का ‘रानी की वाव’ और हिमाचल का 'ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क' विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ।

2016- ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया।

2017- मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त।

जन्म

1972 - संजीव कुमार बालियान - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1939 - सैयद शाहिद हाकिम - पूर्व भारतीय फुटबॉलर थे।

1936 - एन. भास्कर राव - भारतीय राजनीतिज्ञ रहे हैं, जिनका सम्बंध 'तेलुगु देशम पार्टी' से है।

1936 - प्रदीप कुमार बनर्जी - भारत के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।

1934 - चण्डी प्रसाद भट्ट - गाँधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता।

वीरभद्र सिंह - हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री

1901 - राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी - भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।

निधन

2015 - निर्मला जोशी - मदर टेरेसा की संस्था 'मिशनरीज ऑफ़ चैरिटीज' की प्रमुख थीं।

1980 - संजय गाँधी - कांग्रेस नेता एवं इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र।

वी.वी. गिरी - भारत के चौथे राष्ट्रपति।

1971 - श्रीप्रकाश - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त

1953 - श्यामा प्रसाद मुखर्जी - महान् शिक्षाविद, चिन्तक और साथ ही 'भारतीय जनसंघ' के संस्थापक।

1939 - गिजुभाई बधेका - गुजराती भाषा के लेखक और महान् शिक्षाशास्त्री थे

1914 - गंगाप्रसाद वर्मा - राजनेता तथा समाज सुधारक।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अन्तरराष्ट्रीय विधवा दिवस

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

Powered By Sangraha 9.0