असीम घोष हरियाणा, पी गजपति राजू गोवा के राज्यपाल नियुक्त

14 Jul 2025 14:58:31

- कविन्द्र गुप्ता बने लद्दाख के उपराज्यपाल

नई दिल्ली, 14 जुलाई (हि.स.)। प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा और पी. अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का उप राज्यपाल बनाया गया है।राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रपति ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के उप राज्यपाल पद से ब्रिगेडियर (सेनि.) बीडी मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके स्थान पर कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। नई नियुक्तियां पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Powered By Sangraha 9.0