योगी के ‘मिशन शक्ति’ की यूपी में धूम, सेल्फ डिफेंस क्लब में शामिल हुईं 2.98 लाख बालिकाएं

26 Sep 2025 19:30:31
आत्मरक्षा का अभ्यास करती बालिकाएं


लखनऊ, 26 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 22 सितम्बर 2025 से शुरू किया गया “मिशन शक्ति-5.0” अब सिर्फ एक सरकारी अभियान नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जन आंदोलन का रूप ले चुका है। यह 90 दिनों का विशेष अभियान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के साथ ही समाज में स्थायी बदलाव लाने के लिए ठोस प्रयास कर रहा है।

मिशन शक्ति- 5.0 अभियान दिला रहा समाज की साझा जिम्मेदारी का एहसासअभियान की खासियत यह है कि यह केवल योजनाओं की श्रृंखला नहीं बल्कि समाज की सोच और व्यवहार में बदलाव का संदेश भी है। इसके तहत साइक्लोथॉन, घर-घर जागरूकता अभियान और सोशल मीडिया कैम्पेन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें लोगों की सहभागिता अभूतपूर्व रही है। जिलाधिकारी स्तर से लेकर ग्राम प्रधान तक के नेतृत्व में आयोजित ये गतिविधियाँ यह स्पष्ट कर रही हैं कि महिला और बच्चों की सुरक्षा केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है।

साइक्लोथॉन में बड़ी संख्या में शामिल हो रहीं महिलाएं व बच्चियां सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश भर में आयोजित साइक्लोथॉन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चियां और युवा शामिल हुए। इसमें महिलाओं और बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण संकेतकों जैसे जनसंख्या अनुपात, जन्म/मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉपआउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर और महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा पर चर्चा की जा रही है। इन संकेतकों को आम जन के बीच लाकर सुधार की दिशा में कदम उठाने का संदेश भी दिया जा रहा है।बाजारों में भी चलाए जा रहे जागरूकता अभियाननवरात्र के अवसर पर सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में मोबाइल वैन, कैनोपी और स्टॉल लगाकर जागरूकता फैलायी जा रही है। इन स्थलों पर लोगों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित पेंशन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य केवल योजनाओं के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं, बल्कि आमजन को यह समझाना था कि सरकारी योजनाओं की सफलता समाज की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर है।

कार्यक्रमों के जरिए अब तक 3 लाख से अधिक लोगों तक बनाई पहुंच22 सितम्बर से अब तक अभियान के तहत चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से 3 लाख से अधिक लोगों तक पहुँच सुनिश्चित की जा चुकी है। इसमें बड़ी संख्या में बच्चियां, महिलाएं और बुजुर्ग महिलाएं शामिल हुई हैं। समाज की सक्रिय भागीदारी ने मिशन शक्ति 5.0 को केवल सरकारी आयोजन से आगे बढ़ाकर सामाजिक जन आंदोलन बना दिया है। अभियान का सबसे महत्वपूर्ण संदेश है- नारी और नौनिहाल सुरक्षित, तो प्रदेश की प्रगति निश्चित। सीएम योगी के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 ने अब तक यह साबित करने में सफल रहा है कि जब समाज स्वयं सक्रिय होता है और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भाग लेता है, तभी बदलाव वास्तविक और स्थायी बन सकता है।

सेल्फ डिफेंस क्लब में शामिल हुई 2.98 लाख बालिकाएंमोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को प्रदेशभर के विद्यालयों में ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ (आत्मरक्षा क्लब) का भी विधिवत गठन किया गया। इसमें 2.98 लाख बालिकाएं शामिल हुईं। आत्मरक्षा क्लब का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है

संवाद सत्र में 3.77 लाख बालिकाओं ने किया प्रतिभागसंवाद सत्र में प्रदेश के विभिन्न परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की 3.77 लाख बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस सत्र में ख्याति प्राप्त महिलाओं और वरिष्ठ महिला अधिकारियों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने संघर्ष, उपलब्धियों और अनुभवों को साझा किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं बल्कि सोच और व्यवहार में स्थायी बदलाव का प्रयास है। हमारा लक्ष्य है कि हर महिला और बच्चा बिना भय और भेदभाव के, पूरी गरिमा के साथ जीवन जी सके और अपनी बात समाज और सरकार तक पहुंचा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Powered By Sangraha 9.0