तमिलनाडु में विजय की रैली में भगदड़, 30 से अधिक की मौत

27 Sep 2025 22:47:32
विजय का करूर अभियान.. भगदड़ में 10 लोगों की मौत से त्रासदी..


फसल उत्पादन में तमिलनाडु प्रथम स्थान पर: मुख्यमंत्री स्टालिन को गर्व


करूर, 27 सितम्बर (हि.स.)। तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय थलपति की रैली के दौरान शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, भीड़ में मची भगदड़ में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला शामिल हैं।

स्थानीय अस्पताल प्रशासन ने बताया कि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 30 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कलागम (टीवीके) के समर्थक सुबह से ही बड़ी संख्या में रैली स्थल पर मौजूद थे। विजय के देर से पहुंचने पर भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मच गई।

हादसे के बाद करूर की सभी एम्बुलेंस मौके पर भेज दी गईं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम हालात का जायजा लेने करूर पहुंचे। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं और वे रविवार सुबह घटनास्थल का दौरा करेंगे।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV

Powered By Sangraha 9.0