
इस तारीख यानी 14 जनवरी 1761 को हरियाणा के पानीपत के मैदान में भारत के इतिहास की सबसे निर्णायक लड़ाइयों में से एक, पानीपत का तीसरा युद्ध, लड़ा गया। यह युद्ध मराठा साम्राज्य और अफगान शासक अहमदशाह अब्दाली (अहमदशाह दुर्रानी) के बीच हुआ था। इस संघर्ष में मराठा सेना का नेतृत्व सदाशिवराव भाऊ कर रहे थे, जबकि अहमदशाह अब्दाली अफगान और उसके सहयोगी बलों के साथ मैदान में उतरा था।
यह युद्ध अत्यंत भीषण और रक्तरंजित रहा, जिसमें लाखों सैनिकों की जान गई। अंततः इस युद्ध में अहमदशाह अब्दाली की विजय हुई और मराठा शक्ति को भारी क्षति पहुंची। पानीपत की इस तीसरी लड़ाई ने उत्तर भारत की राजनीति को गहराई से प्रभावित किया और मराठा साम्राज्य के विस्तार को अस्थायी रूप से रोक दिया। इतिहास में यह युद्ध शक्ति-संतुलन बदलने वाली घटना के रूप में जाना जाता है, जिसने आने वाले वर्षों में भारत के राजनीतिक परिदृश्य की दिशा तय की।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1514 - पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।
1641 - यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की।
1659 - एलवास के युद्ध में पुर्तगाल ने स्पेन को पराजित किया।
1758 - इंग्लैंड के सम्राट के एक अधिकार पत्र के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में कंपनी या सम्राट के खिलाफ किसी भी युद्ध में लूटे गये धन एवं सम्पत्ति को रखने का अधिकार मिला।
1758 - ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार इंग्लैंड नरेश ने दिया।
1760 - फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।
1761 - पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई।
1761 - भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ।
1809 - इंग्लैंड और स्पेन ने 'नेपोलियन बोनापार्ट' के खिलाफ गठबंधन किया।
1784 - अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की।
1858 - नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ।
1867 - पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ जंग का ऐलान किया।
1907 - जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और एक हज़ार से अधिक लोग मारे गये।
1907 - जमायका में आये भूकम्प में करीब 1000 लोगों की मौत हो गई।
1912 - रेमंड पोंकारे फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1918 - फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
1950 - ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार का गठन किया।
1954 - जगदगुरु कृपालु महाराज ने 7 दिनों तक 500 हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया। उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया।
1962 - अल्जीरिया के शहरों में आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये।
1966 - इंडोनेशिया ने राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया।
1966 - भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया।
1974 - विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।
1975 - सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।
1982 - इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।
1985 - हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
1986 - मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में संविधान लागू हुआ।
1986 - ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।
1989 - इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।
1992 - इजराइल ने जार्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।
1992 - पौलैंड के एक जहाज के बाल्टिक सागर में डूब जाने से 54 लोग मारे गये।
1994 - यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर।
1998 - पाकिस्तान में एक अफगान कार्गो जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 50 लोगों की मौत हो गई।
1999 - भारत का पहला अत्याधुनिक 'हवाई यातायात परिसर', दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।
1999 - बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2000 - कम्प्यूटर बादशाह बिल गेट्स ने स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ्टवेयर कम्पनी सौंपी।
2001 - अल साल्वाडोर में भूकम्प, 234 लोग मारे गये।
2001 - मैच फ़िक्सिंग के प्रकरण में भारतीय सटोरिया संजीव चावला लंदन में गिरफ्तार व जमानत पर रिहा।
2002 - भारत के रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीज ने कहा कि आतंकवाद की समाप्ति के बाद ही सेना सीमा से हटेगी।
2002 - आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में चीन भारत के साथ, न्यूयार्क में रक्षामंत्री जार्ज फ़र्नांडीस ने आतंकवाद की समाप्ति से पहले सीमा से भारतीय सेनाएं हटाने से इन्कार किया।
2005 - जम्मू - कश्मीर में दो मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी मारे गये।
2007 - नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।
2008 - उत्तर प्रदेश शासन की निविदा मूल्यांकन कमेटी ने जेपी समूह को एक हजार किमी लम्बी 'गंगा एक्सप्रेस वे योजना' का काम सौंपने की संस्तृति की।
2008 - फ्रांस के मुख्य विपक्षी दल ने यूरोपीय संघ के पहले राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के नाम के प्रस्ताव को खारिज किया।
2009 - सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी देने की घोषणा की।
2017- बिहार के पटना में गंगा नदी में नाव डूबने से कम से कम 24 लोगों की मृत्यु।
2020 - केरल सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। केरल नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने वाला पहला राज्य बना।
जन्म
1551 - अबुल फजल - मुगल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक।
1804 - जॉन पार्क - मशहूर संगीतकार का जन्म हुआ।
1892 - डी. बी. देवधर - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे, जिनके नाम पर क्रिकेट टूर्नामेंट 'देवधर ट्रॉफी' खेला जाता है।
1886 - मंगूराम - समाज सुधारक थे।
1896 - सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री।
1899 - ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
1905 - दुर्गा खोटे, हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1918 - सुधाताई जोशी - पुर्तग़ाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता थीं।
1921 - बिन्देश्वरी दुबे - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।
1926 - महाश्वेता देवी - भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका।
1934 - दशरथ मांझी - एक ऐसे भारतीय व्यक्ति थे, जिन्हें 'बिहार का माउंटेन मैन' कहा जाता है।
1942 - योगेश कुमार सभरवाल - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश।
1950 - रामभद्राचार्य - एक हिंदू धर्मगुरु, शिक्षक, संस्कृत के विद्वान, बहुभाषाविद, लेखक, दार्शनिक व नाटककार हैं।
1951 - ओ. पन्नीरसेल्वम - भारतीय राजनीतिज्ञ, जो तमिलनाडु के भूतपूर्व छठे मुख्यमंत्री रहे हैं।
1967 - अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ।
1977 - नारायण कार्तिकेयन - भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक।
निधन
1742 - एडमंड हैली, एक प्रसिद्ध खगोलशास्त्री।
2017 - सुरजीत सिंह बरनाला - पंजाब के राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2024 - मुनव्वर राणा - भारतीय उर्दू कवि थे। उनकी कविता 'शहदबा' के लिए 2014 में 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' मिला था।
महत्वपूर्ण दिवस
-मकर संक्रांति।
-अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (11 जनवरी- 17 जनवरी तक)।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय