लोकसभा अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री योगी

21 Jan 2026 13:49:53
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मुख्यमंत्री योगी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलते दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता


सिक्किम विधान सभा के अध्यक्ष मिंगमा नोरबू शेरपा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ, 21 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्य​मंत्री आवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। लोकसभा अध्यक्ष बिरला 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ आये हैं। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इसके अलावा सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष मिंगमा नोरबू शेरपा एवं उपाध्यक्ष राज कुमारी थापा ने भी मुख्यमंत्री योगी से शिष्टाचार भेंट की है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Powered By Sangraha 9.0