पीठासीन अधिकारियों के दल ने राम जन्मभूमि में रामलला के किए दर्शन

युगवार्ता    22-Jan-2026
Total Views |

अयोध्या, 22 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ् देशभर के पीठासीन अधिकारियों का एक दल ने गुरुवार काे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंचकर श्रीराम लला का दर्शन व पूजन किया। मंदिर परिसर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय समेत मन्दिर प्रबंधन के लोगों ने सभी की अगवानी की।

इससे पहले अयाेध्या पहुंचने पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने चूड़ामणि चौक के पास सभी का स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अगवाई में अयोध्या भ्रमण के लिए आए दल का महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की अगुवाई में पार्षदों एवं भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, गिरीश पांडे डिपुल, साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील शास्त्री, अवधेश वर्मा, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी और श्रीनिवास शास्त्री आदि स्वागत करने वालों में शामिल रहे।

नगर के निषाद राज चौराहा पर विधायक वेद गुप्ता ने प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना तथा देशभर से आए पीठासीन अधिकारियों का स्वागत किया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निषाद राज चौराहा (टेढ़ी बाजार चौराहा) पर अतिथियों का पारंपरिक अंदाज में अभिनंदन किया। इस दौरान शंख ध्वनि, घंटा-घड़ियाल की गूंज और पुष्पवर्षा के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उत्सवमय वातावरण से सराबोर हो गया। कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों के साथ राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया। चारों ओर राष्ट्रभक्ति और रामभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इसके पश्चात विधायक वेद प्रकाश ने राम जन्मभूमि परिसर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं अन्य पीठासीन अधिकारियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में ही उतर प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ आए पीठासीन अधिकारियों के लिए भोजन का प्रबंध भी किया गया था। पीएफसी संवाद कक्ष में तीर्थ क्षेत्र महासचिव चम्पतराय ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के लिए चले लंबे संघर्ष और निर्माण के सम्बन्ध में सभी काे विस्तार से जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Tags