केन्द्रीय मंत्री नड्डा शुक्रवार को मप्र के प्रवास पर, जबलपुर में मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

युगवार्ता    22-Jan-2026
Total Views |
केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव (फाइल फोटो)


भोपाल, 22 जनवरी (हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार, 23 जनवरी को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अशोक मनवानी ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को स्विट्जरलैंड से स्वदेश वापस लौटेंगे। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और इससे जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली से विमान द्वारा पूर्वान्ह में जबलपुर पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ सिद्धी बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष का समापन समारोह और मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा स्वागत भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री यहां मां नर्मदा महाआरती कार्यक्रम और श्री दादागुरू के प्रकट उत्सव सहित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Tags