राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कैप्टन स्मित मछार के असाधारण साहस को सलाम किया

01 Oct 2026 09:50:53
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक्स पोस्ट।


नई दिल्ली, 01 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कैप्टन स्मित मछार की प्रशंसा करते हुए उनके असाधारण साहस को सलाम किया है। उल्लेखनीय है कि कैप्टन मछार गत दिवस दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई के विमान में हुई घटना के बाद से चर्चा के केंद्र में है। इस घटना में कैप्टन स्मित मछार हीरो बनकर उभरे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आधिकारिक एक्स हैंडल में आंबेकर ने कहा, '' उन्होंने अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर 170 से ज्यादा लोगों की जान बचाने में मदद की। वे एक सच्चे हीरो हैं और पूरा देश उनकी बहादुरी और समय पर की गई कार्रवाई के लिए उन पर गर्व करता है। उनके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूं।''

महत्वपूर्ण है कि फ्लाईदुबई की उड़ान में ओमान के रहने वाले को-पायलट ने मछार पर चाकू से हमला कर दिया और विमान को क्रैश कराने की कोशिश की। मछार ने घायल अवस्था में बहादुरी दिखाई और सूझबूझ से इस प्लेन को क्रैश होने से बचाते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Powered By Sangraha 9.0