यूथ क्रिकेट एकेडमी ने कैलिबर क्रिकेट एकेडमी को 148 रन से दी करारी शिकस्त

10 Oct 2026 19:07:53
ट्रॉफी के साथ यूथ क्रिकेट एकेडमी।


मुरादाबाद, 10 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में मुरादाबाद करण सिंह अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शनिवार को सीएसएस क्रिकेट एकेडमी मैदान पर हुआ। उदघाटन मुकाबले में यूथ क्रिकेट एकेडमी ने कैलिबर क्रिकेट एकेडमी को 148 रन से करारी शिकस्त दी। शानदार गेंदबाजी करने पर अथर्व को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यूथ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में विकेट पर 222 रन बनाए। श्लाेक बिश्नोई ने 24 गेंदों पर 32 रन, तैमूर मलिक ने 49 गेंदों पर 28 रन और ईशान ने 69 गेंदों पर नाबाद 58 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी केलिबर क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.5 ओवर में 74 रन पर ही सिमट गई। यूथ ब्रिकेट एकेडमी के अथवं जूनियर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6.5 ओवर में 27 रन देकर छह विकेट झटके।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0