रियाद एयरपोर्ट पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा

11 Oct 2026 10:12:53
भारत की ओर से जारी बयान


नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (हि.स.) भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचों पर हाल ही में हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, हम पिछले कुछ दिनों में रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बार-बार हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें 10 अक्टूबर को हुआ कायराना हमला भी शामिल है। इन हमलों में लोगों की जान गई, वे घायल हुए और संपत्ति को नुकसान पहुँचा। हम मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढाँचे पर बार-बार होने वाले हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। हम सऊदी अरब साम्राज्य की संप्रभुता की रक्षा में वहाँ की जनता और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े हैं और उम्मीद करते हैं कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी।

उल्लेखनीय है कि पहले हमला मंगलवार को आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। यहां पर मोरक्को और अल्जीरिया की दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 28 लोग घायल हुए थे। कुछ घायलों की हालत मामूली से लेकर गंभीर तक बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

दूसरा हमला बुधवार को राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। इसके बाद शनिवार (कल) भी यहां हमला किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0