
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (हि.स.)। अमेरिका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगी। उन्हें यूपी वॉरियर्स से ट्रेड के जरिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। वह अपने मौजूदा 10 लाख रुपये के शुल्क पर मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगी।
नॉरिस ने महिला प्रीमियर लीग की पहली नीलामी में इतिहास रचा था। वह एसोसिएट देशों की पहली खिलाड़ी बनी थीं, जिन्हें इस लीग में किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदा था। उन्होंने प्रतियोगिता के पहले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया था।
महिला प्रीमियर लीग में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज
तारा नॉरिस ने महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लेने का कारनामा किया था। वह इस प्रतियोगिता में एक पारी में पांच विकेट हासिल करने वाली पहली गेंदबाज बनी थीं।
अब मुंबई इंडियंस के साथ जुड़कर नॉरिस आगामी सत्र में अपनी गेंदबाजी से टीम को मजबूती देने की कोशिश करेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे