गिरिराज सिंह ने 62वें आईएचजीएफ दिल्ली मेले का किया उद्घाटन

13 Oct 2026 23:50:54
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित 62वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला-ऑटम 2026 का उद्घाटन करते केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह


- दिल्ली मेला-ऑटम में मुरादाबाद जिले के सैकड़ों निर्यातकों ने सजाए लिए अपने स्टॉल

मुरादाबाद, 13 अक्टूबर (हि.स.)। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद की ओर से मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित 62वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला-ऑटम 2026 का केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारत सरकार के विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा भी उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के चेयरमैन व मुरादाबाद निवासी डा. नीरज विनोद खन्ना ने बताया कि 62वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला-ऑटम में मुरादाबाद जिले के सैकड़ों निर्यातकों ने अपने स्टॉल सजा लिए हैं। पांच दिन तक चलने वाले इस मेले में करीब 100 देशों के खरीदार पहुंचेंगे। निर्यातकों को नए ऑर्डर मिलने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।

डा. नीरज विनोद खन्ना ने बताया कि बताया कि 13 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले मेले में 17 हॉल और 900 स्थायी शोरूमों में 3500 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों का प्रदर्श न करेंगे। करीब 3000 विदेशी खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है।

मेले के विस्तार और संरचना की सराहना करते हुए माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने ईपीसीएच को आईएचजीएफ को एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सोर्सिंग गंतव्य के रूप में स्थापित करने, दुनिया भर से खरीदारों, डिजाइनरों और उद्योग के नेताओं को आकर्षित करने के लिए बधाई दी । उन्होंने प्रमुख व्यापार आयोजनों के लिए एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय स्थल के रूप में उभरने के लिए इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट की भी सराहना की ।

ईपीसीएच के अध्यक्ष मुरादाबाद निवासी डॉ. नीरज खन्ना ने मेले में उपस्थित लोगों का स्वागत किया और सभी प्रदर्शकों और प्रतिभागियों की सफलता की कामना की । उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय हस्तशिल्प और वस्त्रों को बढ़ावा देना जारी रखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया ।

मुरादाबाद निवासी व आईएचजीएफ दिल्ली मेला ऑटम 2026 के स्वागत समिति के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने कहा, र एडिशन नए बिजनेस अवसरों के लिए एक गतिशील उत्प्रेरक का काम करता है- यह खरीदारों के साथ नए संबंध बनाता है और साथ ही लगातार बदलते और बढ़ते प्रोडक्ट रेंज को प्रदर्शित करता है ।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0