फिल्म अभिनेता इमरान खान को भारत छोडऩे के लिए पुलिस ने जारी किया नोटिस

15 Oct 2026 13:09:53
फाईल फोटो: फिल्म अभिनेता इमरान खान


मुंबई, 15 अक्टूबर (हि.स.)। फिल्म अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस की ओर से आंदोलन में शामिल होने पर 28 अक्टूबर तक भारत छोडऩे का नोटिस जारी की गई है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को यह कार्रवाई मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद की गई है। इमरान खान बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे हें।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनका जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के मेडिसन शहर में हुआ था। उनके पास अमेरिकी नागरिकता और अमेरिकी पासपोर्ट होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा उनके पास ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भी है। ओसीआई कार्ड भारतीय नागरिकता नहीं देता। इसके धारकों को भारत में रहने और आने-जाने समेत कई सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन उन्हें भारतीय नागरिकों के सभी संवैधानिक और राजनीतिक अधिकार प्राप्त नहीं होते।

इसका मतलब है कि विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों को देश में रहने का आजीवन वीजा मिलता है, लेकिन न तो वे वोट कर सकते हैं और न ही चुनाव में खड़े हो सकते हैं।आर्टिकल 19 के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांति पूर्ण सभा सिर्फ भारत के नागरिक ही कर सकते हैं। विदेशी नागरिकों को देश में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का अधिकार नहीं है।इमरान खान ने काॅकरोच जनता पार्टी के मुंबई स्थित आगस्त क्रांति मैदान में आयोजित प्रदर्शन में भाग लिया था। इसके बाद इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।

सोमैया ने कहा कि इसी वजह से उन्होंने इस मामले की शिकायत मुंबई पुलिस से की थी और इसी शिकायत के आधार पर आज मुंबई पुलिस ने इमरान खान को २८ को भारत छोडऩे के लिए नोटिस जारी किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Powered By Sangraha 9.0