नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 16 अक्टूबर को कर्नाटक और केरलम के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस समर्थक को नौसेना में शामिल किए जाने के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति बाद में केरलम के कोझिकोड जाएंगे, जहां वह नवरात्रि संगीत समारोह 2026 का उद्घाटन करेंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से गुरुवार को जारी जानकारी के अनुसार, राधाकृष्णन का यह एक दिवसीय दौरा दोनों राज्यों में आयोजित इन दो प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए निर्धारित है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार