उप राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानी वीरापांड्या कट्टाबोम्मन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

16 Oct 2026 12:02:53
उपराष्ट्रपति वीरपांडिया कट्टाबोम्मन की स्मृति में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए।


नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी वीरापांड्या कट्टाबोम्मन की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उपराष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, वीरापांड्या कट्टाबोम्मन ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के सामने झुकने से इनकार कर दिया और निडर होकर उसका विरोध किया। उनकी वीरता, बलिदान और अपनी संप्रभुता की रक्षा के प्रति उनके अटूट संकल्प ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। गुलामी की बेड़ियों को ठुकराने वाले और देशभक्ति के जज्बे तथा दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ने वाले वीरापांड्या कट्टाबोम्मन का वीरतापूर्ण जीवन, आने वाली पीढ़ियों तक लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगा।

उल्लेखनीय है कि वीरापांड्या कट्टाबोम्मन तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले (तब तिरुनेलवेली क्षेत्र) के पंचालंकुरिची के एक पलायकरर या पॉलीगर थे। उन्हें पंचालंकुरिची पलायम का कट्टाबोम्मन नायक भी कहा जाता था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0