इतिहास के पन्नों में 18 अक्टूबर : कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन का अंत

17 Oct 2026 13:41:53

भारत के इतिहास में 18 अक्टूबर की सबसे बड़ी, चर्चित और विशिष्ट घटना चंदन तस्कर वीरप्पन का अंत है। यह भारतीय कानून व्यवस्था और सुरक्षा बलों के इतिहास का एक बहुत बड़ा अभियान था।

कूज मुनिस्वामी वीरप्पन (उर्फ वीरप्पन) भारत का सबसे कुख्यात चंदन तस्कर, हाथी दांत का शिकारी और दस्यु सरगना था। वह करीब तीन दशकों तक तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के घने जंगलों (सत्यमंगलम जंगलों) में राज करता रहा। उसने 180 से अधिक लोगों की हत्या की थी (जिसमें कई पुलिस अधिकारी और वन विभाग के कर्मचारी शामिल थे) और हजारों हाथियों का शिकार कर करोड़ों रुपये के चंदन की तस्करी की थी। उसे पकड़ने के लिए दोनों राज्यों की सरकारों ने करोड़ों रुपये खर्च किए थे।

18 अक्टूबर, 2004 की रात को तमिलनाडु पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जिसके प्रमुख विजय कुमार थे, एक बेहद खुफिया और सटीक जाल बुना। वीरप्पन को आंख की बीमारी थी और उसे इलाज के लिए जंगल से बाहर आना था। एसटीएफ के एक पुलिसकर्मी ने भेष बदलकर एम्बुलेंस चालक के रूप में वीरप्पन के गिरोह में पैठ बनाई। जैसे ही वीरप्पन और उसके साथी धर्मापुरी जिले के पापरापट्टी गांव के पास एक स्कूल के सामने खड़ी उस एम्बुलेंस में सवार हुए, पुलिस बल ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। आत्मसमर्पण की चेतावनी को न मानते हुए जब तस्करों ने गोलीबारी शुरू की तो जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने जबरदस्त फायरिंग की। इस मुठभेड़ में वीरप्पन और उसके तीन साथी (सेथुकुली गोविंदन, चंद्र गौड़ा और इलामुरुगन) मारे गए।

ऐतिहासिक घटनाएं

1386 : जर्मनी में हिडलबर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। 1851 : हरमन मेलविले का प्रसिद्ध कालजयी उपन्यास 'मोबी-डिक' पहली बार लंदन में प्रकाशित हुआ।

1867 : अमेरिका ने रूस से अलास्का खरीदा था, जिसके बाद अलास्का अमेरिका का हिस्सा बना। 1906 : भारत के महान समाज सुधारक विट्ठल रामजी शिंदे बॉम्बे (मुंबई) में 'डिप्रेस्ड क्लासेज मिशन' की नींव रखी। 1922 : ब्रिटेन में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (बीबीसी) की स्थापना हुई।

1947 : ब्रिटेन और बर्मा (अब म्यांमार) के बीच बर्मा को स्वतंत्रता देने संबंधी एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1967 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान शुक्र ग्रह पर सफलतापूर्वक पहुंचा।1972 : भारत का पहला बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर एसए 315 (लामी/एलएएमए) का बेंगलुरु में सफल परीक्षण किया गया।1980 : भारत की पहली हिमालयन कार रैली। 1989 : पूर्वी जर्मनी के कम्युनिस्ट नेता एरिक होनेकर को 18 साल के शासन के बाद पद से हटाया गया। 1991 : अज़रबैजान की सर्वोच्च परिषद ने सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की आधिकारिक घोषणा की।

1995 : कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों (एनएएम) का 11वां शिखर सम्मेलन शुरू हुआ।

1998 : भारत और पाकिस्तान आणविक खतरों को रोकने के लिए सहमत हुए।

2004 : कुख्यात चंदन तस्कर और दस्यु सरगना वीरप्पन तमिलनाडु और कर्नाटक की संयुक्त टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

2007 : पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो 8 साल के आत्म निर्वासन के बाद वापस देश लौटीं, जहां कराची में उनकी रैली के दौरान बड़ा आत्मघाती हमला हुआ।

2019 : नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर ने इतिहास में पहली बार 'ऑल-फीमेल स्पेस वॉक' (केवल महिलाओं द्वारा अंतरिक्ष में चहलकदमी) कर नया रिकॉर्ड बनाया।

जन्म

1925 : एनडी तिवारी-उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता।

1926 : चक बेरी-रॉक एंड रोल संगीत के जनक और प्रसिद्ध अमेरिकी गायक।

1950 : ओमपुरी- भारतीय सिनेमा के दिग्गज और बहुमुखी अभिनेता।

1956 : प्राग में टेनिस इतिहास की सबसे महान महिला खिलाड़ियों में से एक मार्टिना नवरातिलोवा।

1960 : हॉलीवुड के प्रसिद्ध बेल्जियन मार्शल आर्टिस्ट और एक्शन अभिनेता जीन-क्लाउड वैन डैम।

निधन

1871 : चार्ल्स बैबेज-कंप्यूटर के जनक माने जाने वाले महान अंग्रेजी गणितज्ञ और आविष्कारक।

1931 : थॉमस एडिसन- बिजली के बल्व, फोनोग्राफ और मोशन पिक्चर कैमरा के महान अमेरिकी आविष्कारक।1996 : रामकृष्ण खत्री- भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों में से एक।

2008 : ईके मॉलोंग- मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री।

2013 : रावुरी भारद्वाज- प्रसिद्ध तेलुगू उपन्यासकार, कवि और लेखक।2018 : एनडी तिवारी -भारतीय राजनेता का निधन उनके 93वें जन्मदिन पर हुआ।

2021 : कोलिन पावेल-अमेरिका के पहले अश्वेत विदेश मंत्री और पूर्व सैन्य जनरल ।

महत्वपूर्ण अवसर

- विश्व रजोनिवृत्ति दिवस

- अलास्का दिवस -----------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0