विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

युगवार्ता    18-Oct-2026
Total Views |
हादसे के बाद का मंजर।


नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (हि.स.)। विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।

डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags