सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग

18 Oct 2026 10:59:53
सांकेतिक।


सेंट पीटर्सबर्ग (रूस), 18 अक्टूबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, आपातकालीन सेवाएं अभी सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझा रही हैं।

गवर्नर ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं में रुकावट आ सकती है। बेग्लोव ने कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग में ड्रोन हमले के बाद शहर के नेव्स्की, क्रास्नोसेल्स्की और क्रास्नोग्वार्देयस्की जिलों में भी आपातकालीन सेवाएं आग बुझाने का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Powered By Sangraha 9.0