गुजरात के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

19 Oct 2026 18:03:53
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ


नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (हि.स.)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के जीवन में सुख-समृद्धि लाने तथा उनके लिए नए अवसर सृजित करने के संबंध में प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पटेल ने मुलाकात के बाद एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान राज्य के गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और नारीशक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि लाने तथा उनके लिए नए अवसरों के सृजन के संबंध में प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिला।

पटेल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ 'विकसित गुजरात, विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात सदैव ऊर्जा और उत्साह का नया संचार लेकर आती है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Powered By Sangraha 9.0