गृहमंत्री अमित शाह ने लुधियाना में नशा रूपी रावण का पुतला दहन किया

20 Oct 2026 19:52:53
गृहमंत्री अमित शाह पंजाब के लुधियाना में नशा रूपी रावण के पुतले का दहन करते हुए


चंडीगढ़, 20 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दशहरे के अवसर पर पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना में 121 फुट ऊंचे नशा रुपी रावण का दहन किया। इसके साथ ही अमित शाह ने पंजाब वासियों के सामने नशा मुक्त पंजाब के निर्माण का संकल्प लिया।

लुधियाना के दरेसी मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यहां पिछले 200 वर्षों से पुतलों का दहन किया जा रहा है। हर बार यहां बुराई का प्रतीक पुतलों को ज्वलंत समस्या को समर्पित किया जाता है। इस बार रावण के पुतले के साथ नशे के खात्मे का संकल्प लिया गया है। नशा रूपी रावण के पुतले का दहन करते हुए अमित शाह ने इसे नशे की बुराई के खात्मे का प्रतीक बताया।

अमित शाह ने कार्यक्रम में उपस्थित हजारों लोगों को नशा मुक्त पंजाब के निर्माण अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि पंजाब के लोग नशे के विरूद्ध जन आंदोलन खड़ा करें। इसके लिए केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि जहां भी नशे के कारोबार के बारे में पता चले उसके बारे में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाएं। पंजाब सरकार अगर कार्रवाई नहीं करेगी, तो केंद्र सरकार इस मामले में सीधे कार्रवाई करेगी। पंजाब वासियों को इस मामले में डरने की जरूरत नहीं है। वर्ष 2029 के दशहरे में प्रत्येक जिले में नशे का रावण फूंका जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Powered By Sangraha 9.0