एशियन पैरा खेल ; मनजीत ने भाला फेंक स्पर्धा के एफ-12/13 वर्ग में जीता रजत

21 Oct 2026 09:48:53
भारतीय पैरा भाला फेक खिलाड़ी मनजीत


व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ फेंका 61.41 मीटर भाला

आइची-नागोया, 21 अक्टूबर (हि.स.)। भारत के मनजीत ने आइची-नागोया एशियाई पैरा खेल-2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के एफ-12/13 वर्ग में रजत पदक जीता। उन्होंने 61.41 मीटर भाला फेंककर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं जापान के युता वाकोह ने 59.66 मीटर के साथ स्वर्ण और जापान के ही केंटा वाकोह ने 58.60 मीटर के साथ कांस्य जीता

मनजीत ने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो दूसरे प्रयास में किया। संयुक्त एफ-12/13 वर्ग की इस स्पर्धा में पदकों का फैसला केवल भाला फेंकने की दूरी के आधार पर नहीं, बल्कि रजा अंक प्रणाली के आधार पर हुआ।

जापान के युता वाकोह ने 914 रजा अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि मनजीत 838 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जापान के केंटा वाकोह ने 783 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारत प्रतियोगिता की पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा। खबर लिखे जाने तक भारत के खाते में 12 स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य सहित कुल 46 पदक थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Powered By Sangraha 9.0