
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (हि.स.)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से मिली शुभकामनाएं को लेकर उन्हें धन्यवाद दिया।
अमित शाह ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री मोदी आपकी प्रेरणादायक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! आपकी सराहना भरे शब्द हमें राष्ट्र की सेवा करने के हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं, ताकि देश गर्व, समृद्धि और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू सके। चाहे माओवाद हो या नशीले पदार्थों का खतरा, आपके नेतृत्व में हम ऐसी हर उस चीज को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे देश की शांति और संप्रभुता के लिए खतरा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में अमित शाह के काम की तारीफ की, जिसमें माओवाद पर लगाम लगाने से लेकर नशा-मुक्त समाज का निर्माण करना शामिल है।
इसके अलावा भाजपा के अन्य नेताओं ने उनके संकल्प की तुलना सरदार पटेल और चाणक्य से की और 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाने जैसे उनके कदमों को रेखांकित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी