तकनीक की दुनिया में कुछ आविष्कार ऐसे हुए, जिन्होंने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ मनोरंजन के तौर-तरीकों को भी बदल दिया। एप्पल का आईपॉड ऐसा ही एक उत्पाद था, जिसने संगीत सुनने के अनुभव को नई दिशा दी। 23 अक्टूबर, 2001 को एप्पल ने इसे बाजार में पेश किया और देखते ही देखते यह डिजिटल संगीत की दुनिया में एक चर्चित उपकरण बन गया।
स्टीव जॉब्स और उनके सहयोगियों द्वारा 1976 में स्थापित एप्पल ने कंप्यूटर से लेकर स्मार्टफोन और डिजिटल संगीत उपकरणों तक कई उत्पादों के जरिये तकनीक को आम लोगों के करीब पहुंचाया। कंपनी की पहचान उसके डिजाइन, उपयोग में सहजता और उत्पादों के एकीकृत अनुभव के लिए बनी। इसी कड़ी में आईपॉड ने संगीत प्रेमियों के सामने एक नया विकल्प पेश किया।
उस दौर में संगीत सुनने के लिए कैसेट प्लेयर और सीडी प्लेयर का इस्तेमाल आम था। ऐसे समय में आईपॉड ने डिजिटल गानों को एक छोटे, आसानी से साथ ले जाए जा सकने वाले उपकरण में संग्रहित करने की सुविधा दी। इसकी मदद से लोग अपने पसंदीदा गानों का बड़ा संग्रह जेब में रखकर कहीं भी सुन सकते थे। शुरुआती आईपॉड में हजारों गाने सहेजने की क्षमता ने इसे खास बना दिया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1764 - मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।
1850 - महिलाओं के अधिकारों को लेकर अमेरिका में पहली बार राष्ट्रीय महिला अधिकार सम्मेलन शुरू हुआ।
1910 - ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।
1915 - न्यूयार्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
1942 - अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने जर्मन सेना को पराजित किया।
1943 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की।
1946 - त्रिग्वेली (नार्वे ) सं.रा. संघ के प्रथम महासचिव नियुक्त।
1946 - संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक।
1956 - बुडापेस्ट में व्यापक प्रदर्शन के साथ हंगरी की क्रांति का सूत्रपात। सोवियत शासन के खात्मे की मांग को लेकर लाखों हंगरी लोग सड़कों पर उतरे।
1958 - रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार।
1973 - अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन वाटरगेट मामले में टेप जारी करने पर सहमत हुए।
1978 - चीन और जापान ने चार दशकों से चले आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।
1980 - लीबिया एवं सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा।
1983 - आत्मघाती हमलावरों ने बेरूत में अमेरिका और फ्रांस की सेना की बैरकों पर विस्फोट से भरा ट्रक चढ़ा दिया, जिससे अमेरिका के 241 और फ्रांस के 56 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।
1989 - हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया।
1989 - हंगरी सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1998 - पाकिस्तान ने कश्मीर समस्या का समाधान आत्म निर्णय से करने की मांग दोहरायी।
1998 - जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।
2000 - अमेरिकन विदेशी मंत्री मेडलिन अल्ब्राइट की उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग ली से ऐतिहासिक मुलाकात।
2001 - नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।
2001 - एप्पल ने आईपॉड बाज़ार में उतारा
2002 - मॉस्को में चेचेन बागियों ने एक सांस्कृतिक केन्द्र पर हमला किया और थिएटर देखने आए तकरीबन 700 लोगों को बंधक बना लिया।
2003 - माओवादी हिंसा में नेपाल के पूर्व मंत्री का आवास बम से उड़ाया।
2003 - भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये।
2003 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी।
2003 - विश्व के अकेले सुपरसोनिक विमान कानकोर्ड ने न्यूयार्क से अपनी आख़िरी उड़ान भरी।
2004 - जापान में भूकंप से 85 हजार लोग बेघर ।
2006 - सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोड़ने का आदेश दिया।
2007 - कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आर.के. राघवन को अपने नये सलाहकारी बोर्ड में नियुक्त किया।
2008 - नया कम्पनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ।
2011 - तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप,582 लोगों की मौत, हजारों घायल।
2020 - ब्रेक्जिट के बाद एक बड़े कदम के तहत जापान और ब्रिटेन ने एक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
जन्म
1778 - रानी चेन्नम्मा - कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी।
1883 - मिर्ज़ा इस्माइल - सन् 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव थे।
1898 - खंडू भाई देसाई - श्रमिक नेता
1923 - भैरोंसिंह शेखावत - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति।
1937 - देवेन वर्मा - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
1940 - पेले (एडसन अरांतस डो नासिमेंतो) - फुटबाल के जादूगर।
1957 - सुनील मित्तल - एक भारतीय उद्योगपति, समाज सेवी और भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के चेयरमैन
1966 - शोभा करंदलाजे - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।
1974 - अरविन्द अडिग - प्रसिद्ध भारतीय लेखक हैं, जो अपने उपन्यास अंग्रेज़ी में लिखते हैं।
1979 - रंजन सोढ़ी - भारतीय डबल ट्रेप निशानेबाज़ हैं।
निधन
1623 - तुलसीदास - प्रसिद्ध कवि।
1962 - सूबेदार जोगिन्दर सिंह - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1973 - नेली सेनगुप्ता - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
2005 - भोलाशंकर व्यास - 'काशी' (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2012 - सुनील गंगोपाध्याय - सरस्वती सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार।
2021 - मीनू मुमताज - भारतीय अभिनेत्री।
------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय