उत्तराखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट

23 Oct 2026 11:01:53
उत्तराखंड के राज्यपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करते हुए।


नई दिल्ली 23 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इससे पूर्व वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी भेंट कर चुके हैं।

राजभवन से जारी सूचनाओं के अनुसार, उत्तराखंड के राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद नई दिल्ली में देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट की है। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

राज्यपाल डॉ. बिसेन ने 21 अक्टूबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की थी। इसके अगले दिन 22 अक्टूबर को उन्होंने उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी भेंट हुई।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Powered By Sangraha 9.0