कॉर्डेलिया स्काई की पहली कमर्शियल सेलिंग शुरू, जानें इसकी खासियत

23 Oct 2026 20:03:53
कॉर्डेलिया स्काई की पहली कमर्शियल सेलिंग शुरू


देशभर के बिजनेस पार्टनर्स, मीडिया प्रतिनिधियों और इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गजों की मौजूदगी


- समंदर में लग्जरी सफर का नया एक्सपीरिएंस, किराया और अन्य जानकारी

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (हि.स.)। देश की प्रीमियम क्रूज कंपनी कॉर्डेलिया क्रूज ने अपने नए जहाज 'कॉर्डेलिया स्काई' की भव्य लॉन्चिंग की है, जिसकी पहली कमर्शियल सेलिंग शुक्रवार से शुरू हो गई। इस मौके पर देशभर के बिजनेस पार्टनर्स, मीडिया प्रतिनिधियों और इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गजों की मौजूदगी रहे। इस कार्यक्रम में 1,500 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी रही।

म्यूजिक, लाइट्स और आधुनिक तकनीक से सजे इस आयोजन के जरिए कंपनी ने अपने नए क्रूज को पेश किया है। इसके साथ कॉर्डेलिया क्रूज ने 5 साल बाद अपने कारोबार का विस्तार करते हुए सिंगल शिप ऑपरेटर से 2 जहाजों वाले बेड़े की ओर कदम बढ़ाया है।

इस कार्यक्रम में कंपनी ने अपने नए जहाज के स्वागत के साथ साल 2027 में आने वाले तीसरे क्रूज 'काडेलिया सन' को लाने की भी घोषणा की।

कंपनी के प्रेसीडेंट और सीईओ युरगन बायलोम ने इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पांच साल पहले कॉर्डेलिया क्रूज की शुरुआत एक ऐसे सपने के साथ हुई थी, जिसमें क्रूज यात्रा को हर भारतीय के लिए छुट्टियां बिताने का पसंदीदा विकल्प बनाना शामिल था।

उन्होंने मीडिया को बताया कि साल 2021 में सर्विस शुरू करने के बाद से कॉर्डेलिया क्रूज अब तक 8 लाख से अधिक यात्रियों को सफर करा चुका है। नए जहाज कॉर्डेलिया स्काई के जुड़ने से कंपनी की कुल यात्री क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है। सीईओ बायलोम ने कहा किकॉर्डेलिया स्काई और कॉर्डेलिया एम्प्रेस को मिलाकर अब बेड़े में 1,798 स्टे रूम्स उपलब्ध हैं।उन्होंने कहा कहा कि डबल ऑक्यूपेंसी के आधार पर दोनों जहाजों में एक साथ 3,596 यात्री यात्रा कर सकते हैं। इस तरह कंपनी की यात्री क्षमता में पहले के मुकाबले करीब 126 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।बायलोम ने बताया कि जहाज पर खाने-पीने से लेकर मनोरंजन तक की सभी सुविधाएं कॉर्डेलिया स्काई को भारतीय यात्रियों की पसंद और जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।उन्होंने बताया कि जहाज पर भोजन के लिए कई विकल्प दिए गए हैं, जिनमें भारतीय व्यंजनों के अलावा इतालवी और अन्य अंतरराष्ट्रीय पकवान शामिल हैं। शाकाहारी यात्रियों और जैन समुदाय के लोगों के लिए भी विशेष भोजन की व्यवस्था की गई है। सफर को यादगार बनाने के लिए जहाज पर लाइव शो, थिएटर कार्यक्रम, फिटनेस और वेलनेस सेंटर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. इसके साथ ही खेलकूद के लिए जगह और बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग प्ले एरिया भी तैयार किया गया है।

-किन रूट्स पर करेगा सफर?कॉर्डेलिया स्काई की पहली कमर्शियल सेलिंग 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई से शुरू होकर निम्नलिखित डेस्टिनेशन पर जाएगी, जिसमें कंपनी ने यात्रियों के लिए छोटे समुद्री सफर से लेकर लंबी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं तक के विकल्प रखे हैं।शॉर्ट ब्रेक क्रूज:- यात्रियों के लिए 2 नाइट का समुद्री सफर उपलब्ध होगा, जिसमें वे कुछ समय समुद्र के बीच बिता सकेंगे।गोवा और लक्षद्वीप रूट:- इस कैटेगरी में 3 रात का गोवा क्रूज, 4 रात का लक्षद्वीप क्रूज और 5 रात का गोवा-लक्षद्वीप सफर शामिल है।कंपनी के सीईओ ने बताया कि कॉर्डेलिया स्काई के मुंबई पहुंचने के बाद कंपनी का पहला जहाज 'Cordelia Empress' कोच्चि से भी परिचालन शुरू करेगा। कोच्चि को इसका नया होमपोर्ट बनाया जाएगा।इससे केरल और दक्षिण भारत के यात्रियों को क्रूज यात्रा के लिए एक नया विकल्प मिलेगा। कोच्चि से चलने वाला कॉर्डेलिया एम्प्रेस यात्रियों को वीकेंड गेटवे, लक्षद्वीप के मिनीकॉय और कवरत्ती जैसे द्वीपों की यात्रा और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर सफर की सुविधा देगा।कोर्डेलिया क्रूज़ पर प्रति व्यक्ति किराया:-कोर्डेलिया क्रूज पर प्रति व्यक्ति किराया आपकी यात्रा के रूट (डेस्टिनेशन), दिनों की संख्या और आपके द्वारा चुने गए केबिन (रूम) के प्रकार पर निर्भर करता है। यदि हम सामान्य (ट्विन शेयरिंग/दो लोगों के एक साथ रुकने पर) 2 से 3 रातों के शॉर्ट पैकेज की बात करें, तो कोर्डेलिया क्रूज़ पर एक व्यक्ति का शुरुआती किराया लगभग 19,999 रुपये से 29,200 रुपये के बीच होगा।

कमरे/केबिन की कैटेगरी के हिसाब से एक व्यक्ति का अनुमानित किराया (2-3 रातों के लिए) इस प्रकार है:-केबिन कैटेगरी के अनुसार प्रति व्यक्ति किराया:--इंटीरियर केबिन (बिना खिड़की वाला): - लगभग 19,999 रूपये से 35,000 रुपये।-ओशन व्यू केबिन ( समुद्र की खिड़की वाला): - लगभग 35,000 रुपये से 45,000 रुपये -बालकनी केबिन (प्राइवेट बालकनी के साथ):- लगभग 52,000 रुपये से 65,000 रुपये -सुइट/चेयरमैन सुइट (लग्जरी):- 90, हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपया+ तक जा सकता है(नोट: लंबे रूट जैसे कि 5 रातों के लक्षद्वीप या अंतररार्ष्ट्रीय मालदीव/श्रीलंका ट्रिप के लिए यह शुरुआती किराया 53,999 रुपये से 75 हजार रुपये प्रति व्यक्ति तक हो जाता है। इसके अलावा फाइनल बिल में 18 फीसदी और पोर्ट टैक्स अलग से जुड़ते हैं)।

किराए में क्या-क्या शामिल होता है :-इस बेस टिकट प्राइस में जहाज पर मिलने वाली कई प्रीमियम सुविधाएं मुफ्त (इंक्लूडेड) होती हैं:-रहने की व्यवस्था: - आपके द्वारा बुक किया गया केबिन।भोजन:-फूड कोर्ट और स्टारलाइट रेस्टोरेंट में दिन में 4 से 5 बार का खाना (शाकाहारी और जैन भोजन भी उपलब्ध)।मनोरंजन:- मारकी थिएटर में ब्रॉडवे शो, लाइव म्यूजिक, डीजे पूल पार्टी और बच्चों के लिए कॉर्डेलिया एकेडमी।•अन्य सुविधाएं: स्विमिंग पूल, जैकुजी और फिटनेस सेंटर (जिम) का एक्सेस।क्या शामिल नहीं है?इसमें कुछ सेवाओं के लिए आपको जहाज पर अलग से भुगतान करना होगा, जिसमें कैसीनो के टोकन, स्पा/सैलून सेवाएं, वाई-फाई (Wi-Fi) पैकेज और बार में मिलने वाली शराब/प्रीमियम ड्रिंक्स।जब जहाज किसी पोर्ट (जैसे गोवा या लक्षद्वीप) पर रुकता है, तो वहां घूमने का खर्च।

उल्लेखनीय है कि 'कॉर्डेलिया स्काई' भारत की प्रीमियम क्रूज लाइनर कंपनी, कॉर्डेलिया क्रूज़ का दूसरा और नया सबसे बड़ा लग्जरी क्रूज जहाज है। मुंबई से अपनी पहली कमर्शियल (व्यावसायिक) यात्रा शुरू करने वाला यह जहाज़ समुद्र के बीच एक तैरते हुए 5-स्टार या 7-स्टार शहर जैसा अनुभव देता है।इसकी लंबाई 258 मीटर (848 फीट) है और इसमें 12 डेक हैं। ये एक बार में 2,004 से 2,404 यात्रियों को ले जा सकता है। इस जहाज पर कुल 1,002 केबिन हैं। इसके अलावा 11 बार और लाउंज मौजूद हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश शंकर

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा

Powered By Sangraha 9.0