प्रयागराज : एएस हनुमानगंज क्लब और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने दर्ज की जीत

24 Oct 2026 19:14:55
अभिषेक अग्रहरि को मैन ऑफ द मैच देते अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेटर नीलम आगा का छाया चित्र


-सैयद असद कासिम अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने हासिल किए पूरे अंक

प्रयागराज, 24 अक्टूबर (हि.स.)। सैयद असद कासिम अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में एएस हनुमानगंज क्लब और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। एएस हनुमानगंज क्लब ने एमआईसी बी को आठ विकेट से हराया, जबकि विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने सावित्री देवी क्लब को तीन विकेट से शिकस्त दी।

मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में एमआईसी बी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.5 ओवर में 62 रन पर सिमट गई। अब्दुल रहमान ने 19 और अफ्फान ने 14 रन बनाए। एएस हनुमानगंज की ओर से शिवांश जायसवाल ने चार विकेट, प्रशांत ने तीन और शिवेंद्र सिंह ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएस हनुमानगंज क्लब की टीम ने 5.4 ओवर में दो विकेट खोकर 63 रन बना लिए। अंशु विश्वकर्मा ने 38 और कार्तिकेय राय ने नाबाद 13 रन बनाए। एमआईसी बी की ओर से अंश कुमार ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए शिवांश जायसवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें हॉकी खिलाड़ी नदीम खान ने पुरस्कार प्रदान किया।

अभिषेक अग्रहरि की पारी से जीता विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल

दूसरे मुकाबले में सावित्री देवी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 122 रन बनाए। अमन पाल ने 52 और शुभम सोनकर ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की ओर से अनिकेत गर्ग, रुद्र प्रताप और शुभम पाल ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने 15.4 ओवर में सात विकेट पर 123 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अभिषेक अग्रहरि ने 29, शौर्य प्रताप सिंह ने 26 और आर्यन यादव ने 22 रन का योगदान दिया। आर्यन सिंह यादव ने 10 रन बनाए। सावित्री देवी क्लब की ओर से अनुराग शुक्ला और विराज पटेल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अनिकेत गर्ग और कमल सिंह चंदेल को एक-एक विकेट मिला।

अभिषेक अग्रहरि को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेटर नीलम आगा ने पुरस्कार प्रदान किया। दोनों मुकाबलों में राहुल सिंह और मोहम्मद नबी ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि खुर्शीद अहमद और शिशिर मेहरोत्रा ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Powered By Sangraha 9.0